प्रदूषण दूर करने मारूति उठा रही है महत्वपूर्ण कदम, जानें क्या है कंपनी का लॉग टर्म प्लान !


मारुति सुजुकी की पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन (SMC) प्रदूषण से लड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। जिसके लिए कंपनी ने अपने 2030 तक के लॉन्ग-टर्म प्लान को शेयर किया है। इसमें कंपनी ने जानकारी दी है कि आने वाले समय में उसका फोकस ग्रीन एनर्जी पर होगा। इसके तहत अब वह अपनी कारों को गाय के गोबर से बने बायो गैस पर चलाने की तैयारी कर रही है। साथ ही कंपनी भारतीय कार मार्केट में अपनी 6 इलेक्ट्रिक व्हीकल उतारने वाली है।

सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन का कहना है कि वे अलग-अलग देशों की सरकार के निर्धारित लक्ष्य के आधार पर साल 2070 तक कार्बन न्यूट्रलिटी हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए जापान-यूरोप में 2050 और भारत में 2070 तक के टारगेट तय है। कार्बन न्यूट्रल पोर्टफोलियो को हासिल करने के लिए कंपनी 4.5 ट्रिलियन येन (लगभग 2.82 लाख करोड़ रुपए) का निवेश करने वाली है। कंपनी ने 4.39 लाख करोड़ रुपए के टर्नओवर का लक्ष्य भी रखा है।

2024 में लॉच होगी पहली इलेक्ट्रिक कार

SMC ने टोयोटा-सुजुकी साझेदारी के अंतर्गत 6 इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने की योजना बनाई है। 2024 में वह अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च करेगी। इसके बाद 2030 तक अगली 5 कारों को भारतीय बाजार में इंट्रोड्यूज किया जाएगा।

फिलहाल मारुति ने अभी तक किसी गाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हर इलेक्ट्रिक कार के सिल्हाउट टीजर जारी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में मारुति की ईवी लाइनअप में वैगनआर, बलेनो, जिम्नी, फ्रॉन्क्स और ग्रैंड विटारा के इलेक्ट्रिक वैरिएंट की संभावना जताई जा रही है। कंपनी ने हाल ही में हुए ऑटो एक्सपो के दौरान अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी EVX प्रदर्शित किया था।

2024 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लाएगा सुजुकी

कंपनी मिड-साइज इलेक्ट्रिक बाइक लाने की भी तैयारी कर रही है। इसे वित्त वर्ष 2024 में लाया जाएगा। सुजुकी के 2030 तक के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टपोलियो लाइन अप में 8 गाड़ियां फिलहाल शामिल हैं। कंपनी इस दौरान 25% बैटरी ईवी और 75% इंटरनल कंब्शन इंजन पर बेस्ड टू-व्हीलर तैयार करेगी।

बायो फ्यूल से चलेंगी मारुति की कारें

कंपनी की तरफ से यह भी बताया है कि अब जल्द ही मारुति की कारें गाय के गोबर से बने बायो गैस पर चलती दिखाई देंगी। इसके लिए कंपनी ने एशिया की सबसे बड़े डेयरी निर्माता बनास डेयरी के साथ एक डील भी साइन की है। इसके अलावा जापान की फुजीसान असागिरी बायोमास एलएलसी (FAB LLC) में भी इन्वेस्टमेंट हुआ है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES