Maruti Suzuki Alto K10: 11 हजार में बुक करें ऑल्टो K10, 18 अगस्त को होगी लॉच!



Alto K10: मारुति की अपडेटेड 2022 ऑल्टो K10 की लॉचिंग डेट जारी कर दी गई है। इसकी बुकिंग की शुरूआत भी हो चुकी है। नयी मारुति ऑल्टो के10 को सिर्फ 11 हजार रुपए में बुक कर सकते हैं। नए फीचर्स से लेस इस कार को 18 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों में नए फीचर्स के साथ अपडेट हुआ है। साथ ही इसके साइज को भी थोड़ा बड़ा किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि इसे हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म में तैयार किया है। ये वही प्लेटफॉर्म है जसमें अब तक मारुति सुजुकी एस-प्रेसो, सेलेरियो, बलेनो और अर्टिगा को तैयार किया गया है।

2022 मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 को मौजूदा ऑल्टो 800 के साथ सेल किया जाएगा। यह कुल 12 वैरिएंट में पेश होगा, जिनमें से 8 मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन होंगे जिनमें STD, STD(O), LXI, LXI(O), VXI, VXI(O), VXI+ and VXI+(O) शामिल हैं वहीं 4 ऑटोमैटिक वैरिएंट में VXI, VXI(O), VXI+ और VXI+(O) शामिल हैं।

2022 ऑल्टो K10 मौजूदा ऑल्टो की तुलना में काफी बड़ी होगी। यह लंबाई में 3,530 मिमी, चौड़ाई में 1,490 मिमी और ऊंचाई में 1,520 मिमी 2,380 मिमी लंबे व्हीलबेस के साथ मार्केट में उतर रही है। इस तरह इसका व्हीलबेस 20 मिमी बढ़ाने के साथ यह 85 मिमी लंबा और 45 मिमी ऊंचा होगा।

Alto K10 में 17 लीटर कैपेसिटी का फ्यूल टैंक और 177 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। जिसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm अनलेडेड है।

ऑल्टो का एक्सटीरियर सेलेरियो और ऑल्टो 800 की तरह ही होगा, जबकि इसका फ्रंट प्रोफाइल ग्रैंड विटारा की तरह है। लीक हुई तस्वीरों में सॉलिड व्हाइट, ग्रेनाइट ग्रे, सिल्की व्हाइट, सिजलिंग रेड, स्पीडी ब्लू और अर्थ गोल्ड के 6 कलर 
ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं। यह क्रोम एक्सेंट के साथ हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल, अंडाकार आकार के हैलोजन लैंप, एलईडी डीआरएल बार और व्हील कैप के साथ स्टील रिम्स को स्पोर्ट देगा।

– 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी इसमें मिलेगा।

– इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन | 

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES