

फोन का खोना कई बार परेशानी का सबब बन जाता है। जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स का खोना या फिर किसी के हाथ लगना इसके अलावा भी कई तरह की दिक्कतें, ऐसे में यूजर को समझ नहीं आता कि सिचुएशन को किस तरह से हैंडल किया जाए। तो अगर फोन के खोने से यूजर को उसकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर चिंता हो रही है तो एंड्रॉइड यूजर्स की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए गूगल की ओर से इसका एक सॉल्यूशन दिया गया है। जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं।
गूगल की तरफ से दी जाती है सुविधा
गूगल अकाउंट होल्डर्स को कंपनी की तरफ से खोए हुए एंड्रॉइड डिवाइस को खोजने, लॉक और डाटा इरेज करने की सुविधा दी जाती है। खास बात ये है कि इस सुविधा के लिए यूजर के डिवाइस की दूरी भी बाधा नहीं बनती, किसी भी दूसरे डिवाइस की मदद से अपने एंड्रॉइड डिवाइस को खोजा जा सकता है।
इन शर्तों को पूरा कर पा सकते हैं अपना खोया फोन
• खोए हुए डिवाइस को खोजने के लिए सबसे जरूरी ये है कि डिवाइस पर गूगल अकाउंट से साइन-इन होना चाहिए।
• डिवाइस में लोकेशन फीचर ऑन होना जरूरी है।
• Find My Device फीचर को भी ऑन किया गया हो।
• डिवाइस की बैटरी चार्ज्ड हो और डाटा चालू होनी चाहिए।
• लॉक और डाटा डिलीट करने के लिए डिवाइस गूगल प्ले पर विजिबल हो तो काम बन सकता है।
Find, Lock या डाटा डिलीट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें
• एंड्रॉइड डिवाइस को खोजने के लिए सबसे पहले ब्राउजर पर android.com/find वेबसाइट पर जाएं।
• गूगल अकाउंट से साइन-इन करें।
• एक से ज्यादा डिवाइस होने पर खोए हुए डिवाइस को सेलेक्ट करें।
• एक से ज्यादा यूजर प्रोफाइल के केस में पर्सनल प्रोफाइल के ऑप्शन पर जाएं।
• डिवाइस पर सिस्टम की ओर से एक नोटिफिकेशन मिलेगा।
• इस नोटिफिकेशन की मदद से डिवाइस की लोकेशन गूगल मैप के जरिए देख सकते हैं।
• डिवाइस नहीं मिलने की स्थिति में लास्ट लोकेशन की जानकारी भी ले सकते हैं।
• Enable lock and erase अपीयर होने पर इस पर टैप करें।

