SOLUTION: छोटे-छोटे वाक्य बदल सकते हैं आपकी जिंदगी!
सनातन वैदिक दर्शन में कई महावाक्य लिखे गए हैं। इन महावाक्यों में छांदोग्य उपनिषद का महावाक्य- 'तत्वमसि' और 'सर्वं खल्विदं ब्रह्मं'; माण्डूक्य उपनिषद का महावाक्य- 'अयम् आत्मा ब्रह्म'; ऐतरेय उपनिषद का महावाक्य- 'प्रज्ञानं ब्रह्म' और वृहदारण्यक उपनिषद का वह महाघोष जिसे आदि शंकराचार्य ने जन वाक्य बना दिया था- 'अहं ब्रह्मास्मि', ये सभी शामिल हैं।
