INTANGIBLEHERITAGE LIST: भारतीय संस्कृति की सुंदरता बंगाल के दुर्गापूजा को UNESCO ने माना सांस्कृतिक धरोहर!
भारत के लिए अच्छी खबर है। 15 दिसंबर को UNESCO ने बंगाल के दुर्गा पूजा को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल किया है। यानी कि बंगाल के दुर्गा पूजा को सांस्कृतिक विरासत का दर्जा मिला है। भारतीयों के लिए यह काफी गर्व का क्षण है। दुर्गा पूजा का उत्सव बंगाल में सितंबर-अक्टूबर के महीने में एक सप्ताह तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।