मुंबई में चलेगी इलेक्ट्रिक डबल डेकर AC बस, यात्रियों को मिलेगा साफ-सुथरा और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव!
मुंबई के लोगों को अब जल्द ही इलेक्ट्रिक AC बसों की सुविधाएं मिलेगी। राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि- सरकार का टारगेट शहर में 10,000 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का है। उन्होंने कहा कि वह सबसे ज्यादा डबल डेकर बसें लाना चाहते हैं।