मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर की जनजातीय संस्कृति का संरक्षण, 572 देवगुड़ियों का निर्माण-जीर्णोद्धार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर की जनजातीय संस्कृति और आस्था को संरक्षित करने की दिशा में कार्य कर रही है। पिछले ढाई वर्षों में वन क्षेत्रों में 572 देवगुड़ियों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार ₹19.05 करोड़ की लागत से किया गया है। वहीं नारायणपुर के गढ़बेंगाल में घोटुल संरक्षण की पहल भी की गई है।
