Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को अब 2 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में चुनावी शोर, प्रचार जोर-शोर से शुरू हो चुका है। इसके लिए अब सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने कैंडिडेट के नामों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। इन नामों में चर्चा है देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) की, जो राजस्थान के चुरू से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। अब चुरू की जनता उन्हें अपना भविष्य बनाएगी या नहीं ये तो समय बताएगा। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि देवेंद्र झाझरिया की पहचान इससे इतर है। उन्होंने पैरालंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। जानते हैं कौन हैं देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) और कैसे उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने का निर्णय किया….
देवेंद्र झाझरिया के बारे में
Loksabha Election 2024 में चुरू से चुनाव लड़ने वाले देवेंद्र झाझरिया एक पैरालिंपियन हैं। उन्होंने 2004 एथेंस और 2016 रियो पैरालंपिक में एफ46 दिव्यांग श्रेणी में गोल्ड मेडल जीता था। उन्हें पीसीआई में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भी नॉमिनेट किया गया है, ऐसा करने वाले वो इकलौते उम्मीदवार है। एफ46 वर्ग में बांह की कमी और हाथ के कमजोर मांसपेशियां वाले खिलाड़ी खेलते हैं। देवेंद्र झाझरिया ने पैरालंपिक में दो बार गोल्ड मेडल जीता है। वो दो गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। 2004 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार और 2017 में खेल रत्न सम्मान दिया गया। वहीं साल 2012 उन्हें पद्म श्री से भे सम्मानित किया गया था। फिर साल 2022 में उन्हें तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान पद्म विभूषण दिया गया।
संघर्षों को पार कर जीती हर जंग
देवेंद्र झाझरिया (Devendra Jhajharia) का जीवन मुश्किल चुनौतियों से भरा रहा। बावजूद उन्होंने हंसकर सभी परेशानियों का सामना किया। 42 साल के झाझरिया थार रेगिस्तान के प्रवेश द्वार के तौर पर समझे जाने वाले चुरू से अपनी राजनीति पारी की शुरूआत करेंगे। उन्हें Loksabha Election 2024 के लिए टिकट दिया गया है। बचपन के एक हादसे की वजह से उनका बायां हाथ काटना पड़ा। यही वजह थी कि उन्होंने एक अलग मुकाम पाने के लिए काफी संघर्षों का सामना किया।
देवेंद्र झाझरिया के नाम रिकॉर्ड
देवेन्द्र झाझरिया ने अपनी मेहनत और अथक प्रयास से कई मेडल भारत के लिए जीते हैं। उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा से पैरालंपिक में कई पदक जीते हैं। इसमें आखिरी पदक 2021 टोक्यो खेलों में सिल्वर मेडल था। झाझरिया 2014 एशियाई पैरा खेलों में रजत विजेता बने थे। इसके साथ ही वो दो बार पैरा विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता भी रहे हैं। उन्होंने विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
Positive सार
Loksabha Election 2024 के बाद भले ही रिजल्ट जो भी हों पर देवेंद्र झाझरिया ने देश को बहुत कुछ दिया है। चाहे वो राजनेता के रूप में जनता की सेवा करें या एक खेल प्रेमी के रूप में देश के प्रति समर्पित रहे। उनके योगदान आने वाली जनरेशन की प्रेरणा हैं।