उन्नति हुड्डा: 100 टूर्नामेंट जीतने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी 14 साल की उन्नति!

Highlights:

  • 14 साल की बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति ने रचा इतिहास।
  • 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बनीं।
  • ओडिशा में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 में जीता 100वां टूर्नामेंट।

हाथ में मेडल और चेहरे पर जीत का आत्मविश्वास लिए यह खिलाड़ी उन्नति हुड्डा हैं। उन्नति की उम्र महज 14 साल है और उन्होंने ओडिशा में आयोजित 2022, बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी 100वीं जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ उन्नति ऐसा करने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। 30 जनवरी को ओडिशा में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट 2022 में उन्नति ने स्मित तोश्नीवाल को हराया। और ओडिशा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का महिला एकल खिताब अपने नाम किया।

कैसा था उन्नति का टूर्नामेंट गेम?

उन्नति ने ओडिशा ओपन 2022 के फाइनल मुकाबले में स्मित तोश्नीवाल को 21-18 और 21-11 से हराया। उन्नति की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने ओडिशा ओपन 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में इंटरनेशनल शटलर मालविका बंसोड़ को हराया। मालविका भारत की उभरती बैडमिंटन स्टार हैं जिन्होंने पिछले दिनों इंडियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में साइना नेहवाल को हराया था।

कौन हैं उन्नति हुड्डा?

उन्नति रोहतक की रहने वाली हैं। उन्होंने रोहतक के ही छोटूराम स्टेडियम में बैडमिंटन खेलना शुरू किया। उन्नति 7 साल की छोटी सी उम्र से खेल रही हैं। वर्तमान में उन्नति 14 साल की हैं और कक्षा 9वीं में पढ़ रही हैं। इससे पहले उन्नति ने बेंगलुरू के इन्फोसिस फाउंडेशन इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया था। और रजत पदक जीता था।

दुनिया में 418 नंबर की खिलाड़ी उन्नति ने छोटी सी ही उम्र में यह साबित किया है कि उनका शानदार और आक्रामक खेल आने वाले समय में भारत के बैडमिंटन को वैश्विक स्तर पर ले जाएगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES