Budget for women: महिलाओं के लिए खास है ये बजट, देखें महिलाओं को किन योजनाओं का लाभ !


Budget 2023: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को 2023-24 का आम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में वित्त मंत्री ने देश की महिलाओं के लिए कुछ खास घोषणाएं की है।

बजट में यह साफ है कि घोषणा में महिलाओं को कई योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, बजट में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए और भी जरूरी घोषणाएं की गई है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए बताया कि यह बजट महिलाओं को आगे बढ़ाएगा, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नई योजना बनाई है। इसके साथ ही बजट 2023-24 में यह कहा गया कि भारत के 81 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप एक अलग ही लेवल पर पहुंचेंगे। ग्रामीण महिलाओं को जोड़ने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की स्थापना की गई थी।

बजट में यह भी साफ किया गया है कि 81 लाख सेल्प हेल्प ग्रुप से और महिलाओं को जोड़ा जाएगा और उन्हें कच्चे माल की आपूर्ति करने का काम किया जाएगा। यही नहीं उन्हें बेहतर डिजाइन के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी
वित्त मंत्री ने कहा कि, ऐसी योजनाएं सरकार बना रही है जो महिलाओं की क्षमता को बढ़ाएगी। यही नहीं महिलाएं इतनी सक्षम बनेंगी कि वे बड़े उपभोक्ता बाजार में सेवा देने के लिए अपने प्रचालनों का दायरा बढ़ा सकें। इसके अलावा, पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान के तहत सहायता पैकेज की सुविधा भी दी जाएगी। इसकी मदद से कारीगरों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता, पैमाने और पहुंच में सुधार लाने, उन्हें एमएसएमई वैल्यू चेन के साथ एकीकृत होने की ताकत मिलेगी।

ये बात गौर करने लायक है कि पिछले चार वर्षों से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषणों में कई ऐसी योजनाओं की घोषणा की है जो महिलाओं पर केंद्रित थी। जिसमें दानलक्ष्मी (बीज वितरक) जैसे कार्यक्रमों को लागू किया और सक्षम आंगनवाड़ी, पोषण 2.0, मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य जैसे कार्यक्रमों को संशोधित करके महिलाओं पर ध्यान दिया गया।

बजट 2023 में महिलाओं के लिए खास
  • महिलाओं को दो लाख की बचत पर 7.5 का ब्याज का लाभ
  • महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम दो साल के लिए मिलेगी
  • महिलाओं को 7.5 फीसद का ब्याज लाभ
  • महिलाओं को आंशिक निकासी (partial withdrawal) की सुविधा
  • लघु बचत (small savings) को बढ़ावा

वित्त वर्ष 2022-23 में महिलाओं को 1,71,006 करोड़ रुपये का बजट मिला था। वित्त मंत्री ने महिला और बाल विकास मंत्रालय की मिशन शक्ति, सक्षम आंगनवाड़ी, मिशन वात्सल्य और पोषण 2.0 जैसी योजनाओं को नया रूप देने की घोषणा की थी।

इस बार 2 लाख आंगनवाड़ी को अपग्रेड किया गया है और महिलाओं एवं बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए तीन योजनाएं शुरू हुई थी। साथ ही मेंटल हेल्थ काउंसलिंग के लिए भी कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा इस बजट में हुई थी। वित्त मंत्री ने बजट 2022-23 में महिला एवं बाल कल्याण को 25,172 करोड़ रुपये दिए थे।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.