Budget 2023 बजट से पूरा होगा हर वर्ग का सपना, करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माता: PM Modi



बजट 2023 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि करोड़ों विश्वकर्मा इस देश के निर्माण में लगे हैं। मूर्तिकार, शिल्पकार यह सभी देश के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। देश के बजट में इस बार अनेक प्रोत्साहन योजना शामिल हैं। ऐसे लोगों के लिए टेक्नोलॉजी, क्रेडिट और मार्केट की योजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना यानी विकास इन विश्वकर्माओं के लिए बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

‘पूरी ताकत से महिलाएं बढ़ेंगी आगे’

प्रधानमंत्री ने कहा, “गांव में रहने वाली महिलाओं से लेकर शहरी महिलाओं के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इस तरह के अनेक कदमों को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही महिलाओं का सेल्फ हेल्प ग्रुप अपनी महत्वपूर्ण जगह बना चुका है। इन्हें आगे बढ़ाने के लिए नई पहल बजट में किया गया है। महिलाओं के लिए एक विशेष बजट योजना की भी शुरूआत की जा रही है। जन धन अकाउंट के बाद यह विशेष बचत योजना सामान्य परिवार की माओं को बड़ा फायदा पहुंचाएगी।

‘अन्न भंडारण योजना से बढ़ेगी स्टोरेज क्षमता’

पीएम मोदी ने बताया कि, “भारत सरकार ने सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना तैयार की है। इससे बड़ी स्टोरेज कैपेसिटी तैयार होगी। अब हमें डिजिटल पेमेंट की सफलता के लिए कृषि सेक्टर में आगे बढ़ना है। इसलिए इस बजट में हम डिजिटल एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर की बड़ी योजना ला रहे हैं।“

कृषि से जुड़े आदिवासियों को मिलेगा फायदा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि “हम मोटा अनाज (बाजरा) के लिए बड़ी योजना लाए हैं। जब यह घर-घर पहुंच रहा है, पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो रहा है, तो इसका सबसे ज्यादा फायदा भारत के किसानों को हो रहा है। इसलिए बजट में इसके लिए श्रीअन्न की बड़ी योजना तैयार की गई है। इससे हमारे आदिवासी भाई-बहन जो किसानी करते हैं, उन्हें फायदे मिलेंगा और देश को इस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।”

बजट में टेक्नोलॉजी और न्यू इकोनॉमी को जोर

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि, “बजट में हमने तकनीक और न्यू इकोनॉमी पर बहुत जोर दिया है। डिजिटल भारत आज रेल, मेट्रो, वॉटरवेज जैसी जगहों पर है। 2014 की तुलना में आज इन्फ्रास्ट्रक्च में निवेश में 400 फीसदी से ज्यादा की गई है। भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर भारत में युवाओं के लिए रोजगार देगा और एक बडे़ वर्ग के लिए फायदेमंद साबित होगा। ” उन्होंने कहा कि अमृत काल का पहला बजट विकसित भारत के विराट संकल्प को पूरा करने के लिए एक मजबूत नींव का निर्माण करने वाला है। ये बजट वंचितों को वरीयता देता है। ये बजट आज की आकांक्षी समाज, गांव, गरीब, किसान, मध्यम वर्ग सभी के सपनों को पूरा करने का काम करेगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES