MIRV Agni-5 missile: रक्षा क्षेत्र में भारत हर दिन एक नया इतिहास रच रही है। ऐसे ही कीर्तिमानों में एक और उपलब्धि भारत के नाम दर्ज हो गई है। MIRV तकनीक वाली Agni-5 missile जिसकी क्षमता की चर्चा पूरी दनिया में हो रही है। जानते हैं क्या है MIRV तकनीक और क्या है भारत के Agni-5 missile की खासियत….
खबरों में Agni-5 missile
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने वैज्ञानिकों को अग्नि-5 के परीक्षण के लिए बधाई दी है। यह मिसाइल प्रणाली MIRV टेक्नीक यानी कि मल्टीपल इंडीपेंट रीएंट्री व्हीकल पर बेस्ड है। साल 2008 में शुरू हुआ ये अग्नि-5 मिसाइल का कार्यक्रम सेना में भी शामिल हो चुका है। बता दें कि इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर से भी ज्यादा है। इस रडार में चीन और यूरोप का आधा हिस्सा आ सकता है।
Indigenously developed Agni-5 missile with Multiple Independently Targetable Re-Entry Vehicle ( MIRV) technology successful tested as part of Mission Divyastra today https://t.co/6NVZgWoZ4z pic.twitter.com/zsotqZtLUq
— DRDO (@DRDO_India) March 11, 2024
अग्नि-5 मिसाइल प्राणाली की खासियत
MIRV Agni-5 missile से एक रॉकेट में कई वारहेड यानी कि हथियार होते हैं। ये अपने टारगेट को खोजने और विभिन्न दिशाओं में जाकर उन्हें खत्म करने की क्षमता रखते हैं। MIRV Agni-5 missile एक आक्रमण करने वाली मिसाइल प्रणाली के रूप में स्थापित है। इस मिसाइल में एक साथ कई वारहेड होते हैं और एक साथ अलग-अलग दिशाओं में हमला करने की स्वतंत्रता रखते हैं। यही वजह है कि वार के समय दुश्मन के लिए इसके हमले को रोक पाना काफी मुश्किल माना जाता है। MIRV Agni-5 missile के सफल परीक्षण भारतीय रक्षा वैज्ञानिकों की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
https://seepositive.in/innovationtech/indias-first-ai-teacher/
भारत ने कब किया था पहले अग्नि-5 का परीक्षण?
भारतीय वैज्ञानिकों ने इस पर 2008 से ही काम करना शुरू कर दिया था। बता दें इसमें अग्नि-5 का मतलब है 5000 किलोमीटर या इससे ज्यादा की मारक क्षमता। साल 2012 में अग्नि-5 का पहला सफल परीक्षण किया गया था और अब 2024 में एमआईआरवी तकनीक आधारित इसके एडवांस एडिशन को टेस्ट किया गया है।
कम ही देशों के पास ये ताकत
इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद भारत कुछ गिने-चुने देशों में शामिल हो गया जिनके पास ये ताकत है। इससे पहले चीन ने इस क्षमता को हासिल किया था। भारत की इस क्षमता को हासिल करने का उद्देश्य किसी देश को डराना नहीं बल्कि देश को आत्म निर्भर बनाना है। आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि पूर्व राष्ट्रपति और देश के शीर्ष वैज्ञानिक अब्दुल कलाम ने भारत के मिसाइल कार्यक्रम की नींव रखी थी। अग्नि-5 इस मिसाइल इस प्रोग्राम का आखिरी स्टेज है।
Positive सार
भारत का MIRV (Multiple Independently targetable Re-entry Vehicle) Agni-5 मिसाइल प्रोग्राम एक विशेष प्रकार का बैलिस्टिक मिसाइल है जिसमें MIRV प्रणाली शामिल है। ये भारतीय रक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के साथ ही भारत की सुरक्षा को भी सुनिश्चित कर रहा है।