Millet year 2023: स्मार्ट फूड में सबसे आगे है भारत, जानें क्यों हो रहा इतना पॉपुलर




Millet year 2023: पीएम मोदी ने अगस्त 2022 के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में 1 से 30 सितंबर को ‘न्यूट्रिशन मंथ’ कहा था और बताया कि बाजरा (Millet) पैदा करने में भारत दुनिया में अव्वल है। भारत में हर व्यक्ति को इसे खाना चाहिए। यह अनाज कुपोषण से लड़ने में सबसे ज्यादा फायदेमंद है। दरअसल, बाजरे (Millet) पर इतनी बात हम इसलिए कर रहे हैं क्योंकि साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष (International Millet Year) के रूप में मनाया जाएगा। 2021 में भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) को इसका प्रस्ताव भेजा था।

स्मार्ट फूड बाजरा अपने आप में कंप्लीट मील

बाजरे (Millet) में पूरे पोषक तत्व शामिल होते हैं, जिसकी वजह से इसे स्मार्ट फूड कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा। यह ग्लूटन फ्री तो है ही साथ ही यह प्रोटीन से भरपूर भी होता है। इसमें विटामिन बी 6, फ्लोराइड, आयरन और जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

पहले बाजरा सिर्फ भारत और पश्चिम अफ्रीका में ही उगाया जाता था। क्योंकि इसकी फसल को सूखी और कम उर्वरता की मिट्टी और ऊंचा तापमान की जरूरत होती है। लेकिन इसके फायदे देखकर दुनिया के कई देशों ने इसे उगाना शुरू कर दिया।

गेहूं नहीं खा सकते हैं उनके लिए बेस्ट है बाजरा

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बाजरे (Millet) में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। तो जिन लोगों को सीलिएक बीमारी (Celiac disease) है, उनके लिए बाजरा बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। क्योंकि यह ग्लूटन फ्री होता है। इस बीमारी के मरीज गेहूं नहीं पच पाता है। जिससे लगातार उन्हें लूज मोशन होता है। शाकाहारी लोगों के लिए यह प्रोटीन का एक शानदार सोर्स भी है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर के पानी को सोखता है जिससे वजन भी नहीं बढ़ता।

डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल पर बाजरे का कंट्रोल

बाजरा में मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जो इंसुलिन को काबू में रखता है। इससे शुगर नहीं बढ़ता और यह दिल के लिए भी अच्छा है। इसे खाने से बैड कॉलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल बैलेंस रहता है और गुड कॉलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल बढ़ता है। बाजरे का नेचर अल्कलाइन होता है और यह एसिडिटी नहीं होने देता। पेट में गैस की दिक्कत से सेक्योर करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इंफेक्शन नहीं होने देते।

खून की कमी भी इससे दूर होती है क्योंकि यह आयरन का भी एक अच्छा सोर्स है। बाजरे (Millet) में फास्फोरस होने की वजह से यह हड्डियों को मजबूत बनाता है। जिंक और विटामिन ए होने से यह स्किन और आंखों को हेल्दी रखता है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES