CM in Bastar: CM विष्णुदेव साय ने बस्तर में बढ़ाया जवानों का हौसला

CM in Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लगातार कई ऑपरेशन्स चलाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की योजनों और जवानों के हौसले से नक्सलियों के इरादे पस्त हो रहे हैं। ऐसे समय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव बस्तर दौरे (CM in Bastar)पर गए हुए थे। वहां सीएम बस्तर के बटालियन कैंप पहुंचे और जवानों से बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया।

रात में कैंप में ही रहे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने अपने इस बस्तर दौरे में जवानों को पूरा समय दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ‘बस्तरिया बटालियन कैंप सेड़वा’ में ही रात गुजारी। आपको बता दें ऐसा करने वाले वो पहले मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले कभी नहीं हुआ जब कोई मुख्यमंत्री बटालियन कैंप में रात रुका हो। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की इस पहले ने जवानों की ऊर्जा और जोश बढ़ाने का काम किया।

बस्तर में बनाए गए हैं कई नए कैंप

प्रदेश में केंद्र सरकार के निर्दे के अनुसार नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए कैंप बनाए गए हैं। ये नए कैंप चुनौतियों से भरे इलाकों जैसे दक्षिण बस्तर, अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर में बनाए गए हैं। नक्सलियों के खिलाफ सरकार और जवानों ने मिलकर जो मोर्चा खोला है उससे पॉसिटिव रिजल्ट सामने आए हैं। नक्सल विरोधी अभियानों में राज्य पुलिस, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ और केंद्रीय अर्धसैनिक बल सभी जुटे हुए हैं।

10 महीनों में मिली बड़ी सफलता

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सकारात्मक नतीजे देखने को मिल रहे हैं। 10 महीनों में बस्तर संभाग में 30 बार जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुए। इस मुठभेड़ में 5 डीकेएसजेडसी, 10 डीवीसी, 35 एसीएम के साथ 197 माओवादी ढेर हुए हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES