Positive thinking, Mindfulness, Healthy lifestyle, Mental well-being, Personal development

World’s Richest Women: दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं जेफ बेजोस, जिनके बारे में लगभग सभी जानते हैं। लेकिन क्या लोग दुनिया की सबसे अमीर महिला के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो हम आपको बताते हैं कि इस समय दुनिया की सबसे अमीर महिला कौन हैं। दरअसल फ्रांस की रहने वाली फ्रांसुआ बेटनकोर्ट मायर्स इस वक्त वह दुनिया की सबसे अमीर महिला के रूप में अपनी पहचान रखती हैं। उनकी कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर के आंकड़े को भी क्रॉस कर चुका है। एक महिला के रूप में इतनी संपत्ति की मालकिन बनने वाली फ्रांसुआ दुनिया की पहली महिला के तौर पर जानी जाती हैं। फ्रांसुआ दुनिया के रईसों की लिस्ट में 12वें नंबर पर आती हैं। 

मुकेश अंबानी भी है पीछे 

फ्रांसुआ के पास वर्तमान में इतनी संपत्ति है कि उनका मुकाबला भारत के बड़े से बड़े रईस भी फिलहाल नहीं कर पा रहे हैं। भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी भी फ्रांसुआ की संपत्ति के बराबरी में नहीं आते हैं। इसके साथ ही मेक्सिको के दिग्गज कारोबारी एवं निवेशक कार्लोस स्लिम से फ्रांसुआ की संपत्ति नाम मात्र कम है। 

कौन हैं फ्रांसुआ? 

फ्रांसुआ बेटनकोर्ट मायर्स दुनिया की सबसे बड़ी कॉस्मेटिक्स कंपनी लॉरियाल (L’Oreal) की वारिस हैं। इसके अलावा वे लॉरियाल की फाउंडर यूजीन शुलर की नातिन हैं। मायर्स और उनके परिवार के पास लॉरियाल की 34 फीसदी शेयर हैं। कॉस्मेटिक्स कंपनी लॉरियाल की स्थापना साल 1909 में की गई थी। इस लक्जरी ब्रांड के शेयरों में 35 फीसदी तक का उछाल दिखाई दिया है। 

70 वर्ष की फ्रांसुआ

दुनिया की  सबसे अमीर महिला फ्रांसुआ बेटनकोर्ट मायर्स की करें, तो अभी उनकी उम्र 70 साल है। उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल काफी मशहूर है। पूरी दुनिया में उनकी लाइफस्टाइल की बात की जाती है। फ्रांसुआ अपनी प्राइवेसी का भी बहुत ख्याल रखती हैं। ऐसा कहा जाता है कि वो अपना ज्यादातर समय खुद पर खर्च करने और पियानो बजाने में बिताती हैं। फ्रांसुआ को लॉरियाल के शेयर उनकी मां लिलियन बेटनकोर्ट से मिले थे। खास बात यह है कि लिलियन बेटनकोर्ट भी साल 2017 तक दुनिया की सबसे अमीर महिला की लिस्ट में शामिल थीं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES