Inspiration: कभी मजदूरी कर चलाते थे गुजारा, आज हैं करोड़ों की कंपनी के मालिक!

Inspiration: साहस, धैर्य और मेहनत एक ऐसी चीज है जिसके बल पर कोई भी व्यक्ति अपना मुकाम हासिल कर सकता है। (Inspiration) ऐसी ही एक साहस की कहानी है बृजेश त्रिपाठी की जिन्होंने अपना सपना तो पूरा किया ही साथ ही वो दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन गए। उन्होंने अपने दम पर अपनी (Inspiration) अपनी गरीबी को दूर किया और आज करोड़ों की कंपनी के मालिक हैं। 

मजदूरी से बिजनेस करने की कहानी 

चित्रकूट के रहने वाले बृजेश त्रिपाठी मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। (Inspiration) उनके दिन इतने खराब थे कि उन्हें कोई काम शुरू करने के लिए भी कोई सहायता नहीं कर रहा था। उन्होंने मजदूरी कर (Inspiration) कुछ पैसे जुटाए और फिर अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू किया जो आज लाखों की कंपनी में बदल चुका है। (Inspiration) बृजेश त्रिपाठी एक समय बाहर फैक्ट्री में मजदूरी का काम करते थे। समय के साथ वो धीरे-धीरे आगे बढ़े। 

मसालों का किया व्यापार 

बृजेश दूसरे जिले से मसाले ला कर उन्हें साइकिल पर बेचते थे। पहले वो थोड़ी सी मात्रा में ही मसाले लाते थे, लेकिन धीरे धीरे उन्होंने इस व्यापार को समझा और अपनी लगन के दम पर उन्होंने लाखों रुपये का कारोबार खड़ा कर दिया। बृजेश मसाले की एक कंपनी चलाते हैं। (Inspiration) आज उनकी फैक्ट्री में बनने वाले प्रोडक्ट उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दूसरे राज्यों में भेजे जाते हैं। 

200 रुपये से शुरू किया था बिजनेस 

उनकी मसाला इण्डस्ट्रीज आज उत्तरप्रदेश के नामी मसाला कंपनी में से एक है। (Inspiration). इसकी शुरूआत उन्होंने 200 रुपए से की जिसे उन्होंने फैक्ट्री में जाकर मजदूरी से कमाए थे। वहां से उन्होंने 200 रूपए लेकर चित्रकूट में अपना काम शुरू किया था। (Inspiration) इसके बाद उन्होंने अपने कुछ जानकारों से थोड़े पैसे उधार लिए और कानपुर से थोड़ा बहुत मसाला लाना शुरू किया। बृजेश मसाले साइकिल से घूम घूम कर बेचते थे। काम की समझ आने के साथ साथ उन्होंने इसे धीरे धीरे बढ़ाना शुरू कर दिया। (Inspiration) उन्होंने अपने काम में पूरी लगन से मेहनत से किया जिसकी वजह से आज वह अपनी खुद की इण्डस्ट्री के मलिक बन गए हैं। 

बृजेश ने मसालों के बाद दूसरी चीजों में अपना व्यापार शुरू किया। अब उनकी कंपनी आचार, अगरबती, चाय पत्ती जैसे प्रोडक्ट को मिलाकर 60 से 70 प्रोडक्ट बनाती है। उनके प्रोडक्ट्स (Inspiration) एमपी, यूपी,सहित हरियाणा बिहार में भी बेचे जाते हैं। खुद का व्यापार बढ़ाने के साथ साथ उन्होंने कई लोगों को रोजगार से भी जोड़ा है। उनका कहना है कि जिले में ही फैक्ट्री हो जाने से लगभग दो दर्जन लोगों को काम मिला है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हुई है। आज बृजेश मसाला बिजनेस से बहुत अच्छा कमाई कर रहे हैं। उनका ये सफर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रेरणा दे रहा है। 

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES