मॉनसून में रखें अपना ख्याल, बैलेंस लाइफ स्टाइल से रह सकते हैं हेल्दी!



मानसून आ चुका है। मौसम के बदलने से हमारे खान-पान की आदतें भी बदलती हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में थोड़ी सावधानी से रहना हमारे हेल्थ के लिए अच्छा होगा। क्योंकि बारिश की शुरुआत है तो ह्यूमिडिटी(Humidity) भी होगी जिससे डिहाइड्रेशन, सर्दी-खांसी, साइनस जैसी बीमारियां भी मौसम के साथ आम हो जाएंगी। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखकर आप मौसम का मजा ले सकते हैं।

डिहाइड्रेशन से बचें- बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। जिसकी वजह से लगता है कि अब शरीर में पानी की कमी नहीं होगी, लेकिन उमस की वजह से पसीना भी ज्यादा आता है। ऐसे में शरीर को पानी की जरूरत होती है। ऐसी 
सिचुएशन में लोगों को वाटर इनटेक बढ़ा लेना चाहिए। नहीं तो डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। और BP यानी ब्लड प्रेशर भी लो हो सकता है।

सर्दी-खांसी से बचकर- बारिश अक्सर लोग ठंड और गर्म चीजें एक साथ खा लेते हैं। इसकी वजह से वायरल इंफेक्शन या सर्दी-खांसी जैसी समस्या होने के आसार होते हैं।

साइनस की परेशानी से जरा बचकर- चेहरे और सिर के अंदर छोटे-छोटे एयर स्पेस होते हैं, जिसे साइनस कहा जाता है। जब सर्दी होती है तो इन एयर स्पेस की ओपनिंग बंद होती है और साइनस बढ़ने का खतरा हो जाता है।

बरसात में लें बैलेंस डाइट

• सीजनल फ्रूट्स जैसे- पपीता, अनार, लीची की आदत बनाएं।
• हरी पत्तेदार सब्जियां लाभदायक हो सकती हैं।
• बाहर के खाने को न कहें।
• बच्चों को कुरकुरे या चिप्स से परहेज करें इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
• कोल्ड ड्रिंक न पिएं।
• न कम खाएं और न ज्यादा खाएं यानी डाइट को बैलेंस रखें।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES