हफ्ते में सिर्फ 50 मिनट तेज एक्सरसाइज कम करता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें क्या है एक्सपर्ट्स की राय!



एक्सरसाइज (Exercise) होने वाले फायदे के बारे में हम सभी जानते हैं। बचपन में भी बड़े-बुजुर्गों से आपने अक्सर ये कहते हुए सुना होगा कि स्वस्थ शरीर की कुंजी व्यायाम है। इस बात को कई रिपोर्ट्स और रिसर्च ने भी साबित किया है। अमेरिका के सीडीसी के मुताबिक एक्सरसाइज 6 तरह से शरीर पर असर करती है। यह कार्डियो रेस्पिरेटरी सिस्टम को मजबूत कर गुड कोलेस्ट्रॉल में मदद करती है। शरीर में ट्राइग्लिसराइड (एक तरह का फैट) की मात्रा को कम करने में सहायक होती है। बीपी कम करने के साथ ही ब्लड शुगर को बेहतर कर इन्सुलिन के लेवल को भी सही करती है।

एक रिसर्च के मुताबिक हफ्ते में सिर्फ 50 मिनट तेज एक्सरसाइज करने से हृदय रोगों से मृत्यु का खतरा 50 फीसदी तक कम होता है। जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स…

30 मिनट की मध्यम तेज गति की वॉक फायदेमंद

हफ्ते में 5 दिन रोजाना 30 मिनट की मध्यम तेज गति की वॉक जैसे कि ब्रिस्क वॉक या फिर हफ्ते में 75 मिनट तेज गति वाली हाइकिंग, जॉगिंग या रनिंग फायदेमंद है। इसके साथ ही दो दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

तनाव कम करने दौड़ना लाभदायक

दौड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए निरंतरता सबसे असली चीज है। लगातार दौड़ने से स्ट्रेंथ और स्टेमिना बढ़ती है, इसके अलावा धीरे-धीरे दूरी को भी बढ़ाया जा सकता है। धीरे-धीरे और छोटे-छोटे स्टेप्स बढ़ाएं। दौड़ के साथ-साथ हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी कर सकते हैं। पॉली मैट्रिक्स का अभ्यास करना भी अच्छा है। कई रिसर्च ये दावा कर चुके हैं कि तनाव से बचने में रनिंग कारगर है।

तेज गति के एक्सरसाइज से कम होती है पेट की चर्बी

अगर आप पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो रोजाना या हफ्ते में कुछ दिन क्रंचेज, रशियन ट्विस्ट, माउंटेन क्लाइंबर, बर्पी, अल्टरनेट हील टचर्स वॉकिंग, प्लैंक, हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग और हाई-नी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

सड़क या क्रांक्रीट पर दौड़ने से बचें

पैर जब लगातार सख्त सतह से टकराते हैं तो घुटनों, कूल्हे और पीठ के निचले हिस्से प्रभावित होते हैं, जिसकी वजह से चोट लगने की आशंका बढ़ जाती है। दौड़ने में पैर बार-बार जमीन से टकराने की वजह से पैर के माध्यम से घुटनों, कूल्हों और पीठ के निचले हिस्से में आघात पहुंचने का डर होता है।

नोट- लेख कई एक्सपर्ट्स की सलाह और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी तरह के एक्सरसाइज करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES