हरी मिर्च खाएंगे तो नहीं लगेगी लू,रहेंगे साइनस, डायबिटीज, अल्सर से दूर



Highlights:

• गर्मियों में रोजाना हरी मिर्च खानेसे लू नहीं लगती।
• शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है।
• मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने और मोटापा घटाने में मदद करते हैं।

गर्मियों में रोजाना हरी मिर्च खाने से लू नहीं लगती। डायबिटीज और अल्सर जैसे बिमारियों से दूर रह सकते हैं।

हरी मिर्च न सिर्फ खाने में स्वाद लाती है बल्कि यह हमारे लिए बहुत ही सेहतमंद है।गर्मियों में यह बहुत उपयोगी है। गर्मियों में रोजाना हरी मिर्च खानेसे लू नहीं लगती। इसके अलावा ये कई बीमारियों से बचाने में भी मददगार साबित होती है।हरी मिर्च में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिससे शरीर डिटॉक्स रहता है।

शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है

हरी मिर्च में कैप्साइसिन नाम का तत्व पाया जाता है। कैप्साइसिन ब्रेन में मौजूद महाइपोथेलेमस को ऐक्टिव रखने में मदद करता है, जिससे शरीर तापमान नियंत्रित रहता है। डॉक्टर्स और डायटिशियन भी लू लगने से बचने के लिए गर्मियों में हरी मिर्च खाने की सलाह देते हैं। अगर हरी मिर्च से कोई एलर्जी नहीं है तो रोजाना 10 से 12 ग्राम हरी मिर्च खा सकते हैं।

मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ाने और मोटापा घटाने में मदद करते हैं

हरी मिर्च खाने से मेटाबॉलिज्म लगभग 50% तक बढ़ सकता है। इसके अलावा इससे ब्लड सर्कुलेशन में बढ़ोतरी होती है। मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ने के कारण वजन घटने लगता है। इसे सलाद, चटनी या अचार में शामिल कर सकते हैं ताकि एसिडिटी न हो।

डायबिटीज और साइनस जैसी बीमारियों से बच सकते हैं

हरी मिर्च रोजाना खाने से ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल रहता है।डायबिटीज वाले रोगियों को रोजाना हरी मिर्च खानी चाहिए। साइनस से परेशान रोगियों को भी रोजाना हरी मिर्च खानी चाहिए। हरी मिर्च म्यूकस मेंब्रेन्स को एक्टिव करती है, जिससे म्यूकस पतला होकर निकलता है और सांस लेने में तकलीफ नहीं होती।

अल्सर है तो खाएं हरी मिर्च

पेट खराब रहने के कारण बार-बार मुंह में छाले हो जाते हैं तो हरी मिर्च खाना शुरू कर दें। हरी मिर्च शरीर की गर्मी बढ़ने नहीं देती, जिससे पेट और मुंह के अल्सर से निजात मिलता है। इसके अलावा हरी मिर्च में आयरन, विटमिन-सी और बी-कॉम्प्लैक्स पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES