देश की लड़कियों को मिलेगी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा, 9 से 14 साल की लड़कियों को लगेगी स्वदेशी वैक्सीन



देश की लड़कियों को अब सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा मिलेगी। जिसके लिए पहली स्वदेशी ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (HPV) वैक्सीन तैयार हो चुकी है। इस वैक्सीन का नाम ‘CERVAVAC’ है। गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में इस वैक्सीन को लॉन्च किया है। पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के सहयोग से इस वैक्सीन को तैयार किया है और जल्द ही इसे सरकारी प्रोग्राम के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा।

वैक्सीन को SII, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (DBT), बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काउंसिल (BIRAC) और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने मिलकर तैयार किया है। SII सीईओ अदार पूनावाला ने कहा है कि वैक्सीन को इसी साल उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि इसकी क्वान्टिटी फिलहाल कम है। अगले साल प्रोडक्शन को बढ़ाया जाएगा।

महिलाओं को मिलेगी जानलेवा सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा

सर्वाइकल कैंसर दुनियाभर में महिलाओं के लिए दूसरी सबसे खतरनाक बीमारी है। जो योनि से शुरू होकर मूत्राशय, मलाशय से लेकर फेफड़ों तक में बहुत तेजी से संक्रमण फैलाता है। यह बीमारी पैपिलोमा वायरस (HPV) नाम के वायरस के संक्रमण के कारण होता है। जो महिलाएं ज्यादा धूम्रपान करती हैं या इम्यूनिटी को दबाने वाली दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं, उन्हें इस कैंसर का खतरा ज्यादा है। लेकिन अब इस वैक्सीन से महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के खतरे से सुरक्षा मिलेगी।

स्कूलों में लगाई जाएगी वैक्सीन

केंद्र सरकार की तरफ से जारी किया गया है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से देशभर में छात्राओं के बीच सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और HPV वैक्सीन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी। इसके अलावा कैंसर के 
खतरे की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार जल्द ही स्कूल लेवल पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम भी चलाएगी। केंद्र सरकार इस अभियान की शुरुआत खासकर 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए स्कूलों में करने जा रही है।

वैक्सीन की लागत

पूनावाला ने बताया है कि वैक्सीन धीरे-धीरे सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से मिलने लगेगी। फिलहाल इसकी कीमत पर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसी ही सभी फॉर्मेलिटिज पूरी होगी, वैसे ही वैक्सीन की लागत का खुलासा हो जाएगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES