Drumstick Benefits: 300 बीमारियों को दूर करने वाले इस पौधे के बारे में कितना जानते हैं आप डाइट में शामिल करने से होगा फायदा



Drumstick Benefits: ड्रम स्टिक को काफी फायदेमंद माना गया है, इसे हिंदी में सहजन कहते हैं। सहजन की सब्जी तो हम सभी ने खाई होगी। लेकिन इसके फायदे के बारे में कम ही लोग जानते हैं। सर्दियों के मौसम में ड्रम स्टिक आसानी से बाजार में मिल जाती है। शोध ये बताते हैं कि सहजन यानी कि ड्रम स्टिक स्वास्थ्य के लिए किसी अमृत से कम नहीं है।

सहजन का इस्तेमाल एक औषधि के रूप में होता है, इनकी सब्जियों के साथ-साथ छाल और पत्ते भी हेल्थ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। वहीं आयुर्वेद में यह माना गया है कि सहजन से 300 रोगों का इलाज किया जा सकता है। स्वास्थ्य के 
हिसाब से इसके फल और सूखी पत्तियों में कार्बोहाइड्रेट प्रोटीन कैल्शियम पोटेशियम आयरन मैग्नीशियम विटामिन और बी कॉन्प्लेक्स भरपूर मात्रा में होती है।

ब्लड शुगर होता है कंट्रोल: सहजन को मोरिंगा भी कहते हैं। इसमें फाइटोकेमिकल होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के काम में आती है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं।

एनीमिया को दूर करने में प्रभावशील: खून की कमी से होने वाली बीमारी एनीमिया में मोरिंगा बहुत ही लाभदायक माना गया है। मोरिंगा में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इस वजह से एक्सपर्ट्स का यह मानना है कि इसके सेवन से एनीमिया दूर होता है।

नेचुरल फेस पैक के लिए होता है उपयोग : मोरिंग चेहरे के लिए भी काफी अच्छा माना गया है। खूबसूरत पर ताजगी के लिए मोरिंगा काफी अच्छा माना गया है। यह मुंहासों को दूर करने के अलावा स्किन को मुलायम बनाता है और चेहरे से फाइन लाइंस को भी गायब करता है।

प्रोटीन सप्लीमेंट के रूप में होता है उपयोग: जो लोग मांस मछली नहीं खाते हैं उनके लिए सहजन का पाउडर प्रोटीन सप्लीमेंट के काम आता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में सहायक: शरीर में बड़े कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कंट्रोल करने में मोरिंगा काफी अहम भूमिका निभाता है।

कैंसर का खतरा होता है कम: सहजन में प्रोटीन मिनरल्स अमीनो एसिड, एंटीऑक्सीडेंट सहित कई लाभकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लंग्स और लीवर और किडनी के टिशूज को सुरक्षा देते हैं। यह शरीर का इन्फ्लेमेशन कम करने में सक्षम होता है। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जो महिलाएं रोजाना मोरिंगा पाउडर का इस्तेमाल करती हैं उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES