Eye exercises:बच्चों को कराएं ये एक्सरसाइज, तेज होगी आंखों की रोशनी!

Eye exercises for kids: बढ़ते बच्चों में आजकल आंखों की रोशनी कम होना एक आम परेशानी के रूप में दिखाई देती है। हाल के जनरेशन के बच्चों में तो औसतन ये 10 में 7 बच्चों मे होता ही है। जिसकी वजह है सहीं खान-पान नहीं होने के साथ मोबाइल और स्क्रीन टाइम का हमारे जीवन में बढ़ना। ऐसे में ये एक बड़ी परेशानी है कि आप अपने नन्हें की आंखों की देखभाल कैसे करें। आज के इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं आंखों के लिए खास एक्सरसाइज।

लेफ्ट-राइट एक्सरसाइज

इसके लिए बच्चों को आंखों को लेफ्ट-राइट घुमाने के लिए कहें। ये एक्सरसाइज आंखों के लिए बहुत कारगर हैं। आंखों को घुमाने के लिए पहले उन्हें सीधे बैठने को कहें फिर गर्दन को स्थिर रखने को कहें। इसके बाद सिर्फ आईबॉल्स को ही घुमाने को कहें। इससे आंखों की मूवमेंट अच्छी होगी और आई साइट में सुधार होगा।

पलकें झपकाएं  

पलकों को तेजी से झपकाने वाला एक्सरसाइज (Eye exercises for kids) भी आंखों को फायदा पहुंचता है। इसके लिए 10 सेकंड तक पलकों को तेजी से झपकाना होगा और फिर 20 सेकेंड के लिए आंखें बंद करनी होगी। रोजाना 4 से 5 बार बच्चों से इस एक्सरसाइज से फायदा मिलेगा।

टकटकी लगाना

एकटक किसी बिंदू पर देखने से आई साइट तो अच्छी होती है साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है। बच्चों से ये टकटकी वाली एक्सरसाइज (Eye exercises for kids) जरूर कराएं। इसे त्राटक भी कहते हैं। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक वस्तु पर फोकस करने को कहें। इससे आंखों का स्ट्रेस भी कम होता है।

पामिंग

आंखों के लिए इसे सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज कहा जाता है। इससे आंखों का स्ट्रेस कम होता है। साथ ही आई साइट में सुधार भी होता है। आप बच्चों से कहें कि पहले ध्यान की मुद्रा में बैठें फिर आंखें बंद कर लें। हथेलियों को एक दूसरे से तब तक रगड़ना है जब तक उनमें गर्माहट फील न हो। अब अपनी आंखें बंद करें और गर्म हथेलियों को उन पर रख दें। कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें। फिर धीरे-धीरे आंखें खोले। इससे आंखों को आराम मिलता है।

Positive सार

बच्चों के लिए आंखों की ये एक्सरसाइज (Eye exercises for kids) काफी फायदेमंद होती है। एक्सरसाइज के साथ ही उनके खान-पान की अच्छी आदतें डालें। साथ ही कोशिश करें कि बच्चों को आउटडोर गेम्स से जोड़ें और कोशिश करें उनका स्क्रीन टाइम कम हो।

Seepositive का ये लेख मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी तरह की आंखों की समस्या होने पर एक्सरसाइज को एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद ही ट्राई करें।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.