Parivahan Portal: घर बैठे बनवा सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस और पंजीयन!

Parivahan Portal: छत्तीसगढ़ सरकार ने आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग की सेवाओं को ऑनलाइन मोड में ला दिया है। अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहन का पंजीयन कराने, परमिट लेने जैसी सुविधाओं के लिए RTO ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बस आपको जाना है Parivahan.gov.in पोर्टल पर – और घर बैठे सब कुछ हो जाएगा।

क्या है Parivahan Portal?

Parivahan.gov.in भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बनाया गया एक डिजिटल पोर्टल है। इस पोर्टल के ज़रिए देशभर में वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सुविधाएं ऑनलाइन मिलती हैं। छत्तीसगढ़ में इसे और भी यूज़र फ्रेंडली बनाया गया है, ताकि आम नागरिक सीधे खुद आवेदन कर सकें, बिना किसी एजेंट या बिचौलिए की मदद के।

कौन-कौन सी सेवाएं मिलेंगी?

  • वाहन से जुड़ी 23 सुविधाएं
  • अस्थायी पंजीयन और स्थायी रजिस्ट्रेशन
  • RC में पता बदलना और डुप्लीकेट RC पाना
  • वाहन मालिकाना हक ट्रांसफर करना
  • परमिट लेना, ट्रांसफर करना या नवीनीकरण
  • फिटनेस सर्टिफिकेट पाना
  • वाहन का रूपांतरण कराना
  • मोबाइल नंबर अपडेट करना
  • ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी 19 सेवाएं:
  • लर्निंग लाइसेंस बनवाना या डुप्लीकेट पाना
  • ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण या पता बदलवाना
  • इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट लेना
  • PSV बैज या कंडक्टर लाइसेंस बनवाना
  • बायोमेट्रिक्स, फोटो या सिग्नेचर अपडेट करना

कैसे करें आवेदन?

  • वेबसाइट खोलें, Parivahan.gov.in पर जाएं
  • Online Services के टैब पर क्लिक करें
  • अगर वाहन से जुड़ी सेवा चाहिए, तो Vehicle Related Services चुनें
  • ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवा चाहिए, तो Driving License Related Services पर क्लिक करें
  • राज्य और RTO सेलेक्ट करें, फिर अपनी सुविधा चुनें
  • आधार ऑथेंटिकेशन करें और आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें

अब तक आवेदन

  • परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक साल में:
  • 1,724 आवेदन वाहन से जुड़ी सेवाओं के लिए
  • 34,225 आवेदन ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सेवाओं के लिए प्राप्त हुए हैं
  • यह दिखाता है कि लोग डिजिटल सर्विस का फायदा उठाने लगे हैं और व्यवस्था में ट्रांसपेरेंसी भी आई है।

क्या है खास?

  • कोई एजेंट या बिचौलिया नहीं
  • समय की बचत
  • घर बैठे सारी प्रक्रिया पूरी
  • पारदर्शी और भरोसेमंद सिस्टम

Game Changer साबित हो रहा Parivahan Portal

छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम डिजिटलीकरण की दिशा में बड़ी छलांग है। इससे न केवल आम लोगों को सुविधा मिली है, बल्कि ट्रांसपेरेंसी भी बढ़ी है। अब ड्राइविंग लाइसेंस हो या वाहन का रजिस्ट्रेशन – सब कुछ एक क्लिक पर।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES