World Earth Day 2024: क्यों मनाते हैं धरती दिवस, क्या है 2024 की थीम?

World Earth Day 2024: धरती में कई जीव रहते हैं, प्रकृति में पेड़-पौधे जंगल हैं इन सभी को आपस में जोड़कर रखते हैं पानी। कई स्पीसीज का घर ‘धरती’ पर आज कई पर्यावरणीय समस्याओं का सामना कर रहा है। धरती का बिगड़ता नेचुरल बैलेंस आने वाले समय में चुनौती बनकर हमारे सामने होगी। ऐसे में लोगों को पृथ्वी महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) मनाया जाता है।

विश्व धरती दिवस का उद्देश्य

World Earth Day 2024 को सेलीब्रेट करने का उद्देश्य है कि हर व्यक्ति तक पृथ्वी के महत्व की जानकारी पहुंचे। पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के प्रति जागरूकता फैलाना इस दिन का खास उद्देश्य है। इस दिन लोगों को पृथ्वी से जुड़ी पर्यावरण की चुनौतियां क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाता है।

इतिहास

साल 1969 में कैलिफोर्निया का सांता बारबरा में तेल रिसाव हो गया। इसकी वजह से कई जीव-जंतुओं की मृत्यु हो गई। इस घटना की वजह से लोगों का ध्यान प्रकृति की तरफ गया। लोगों को इस बात का अहसास हुआ कि पृथ्वी के लिए अब कुछ नहीं किया तो हमारा भविष्य भी खतरे में पड़ा जाएगा। इसीलिए 1970 में हुई अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन की अपील पर 22 अप्रैल को पहली बार विश्व धरती दिवस (World Earth Day) मनाया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 2 अमेरिकियों ने हिस्सा लिया।

महत्व

धरती का तापमान बढ़ रहा है। जो कि एक नेगेटिव संकेत है। इसके लिए हम मनुष्य जिम्मेदार हैं। कम होते जंगल और जलवायु परिवर्तन की वजह से अनबैलेंस्ड नेचुरल सिचुएशन जन-जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। हम सब ये इसलिए फेस कर रहे हैं क्योंकि हमने अपनी धरती का ख्याल ठीक से नहीं रखा। पर्यावरण और प्रकृति के लिए जिम्मेदार नहीं रहे। ऐसे में लोगों को नेचर और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना हमारी जिम्मेदारी है। लोगों के अवेयर होने से ही क्लाइमेट चेंज, ग्लोबल वार्मिंग और पॉल्यूशन जैसी परेशानियों का हम डटकर सामना कर पाएंगे। वर्ल्ड अर्थ डे (World Earth Day) के मौके पपर दुनिया भर में कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाता है। लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया जाता है कि धरती को बचाना जरूरी है।

वर्ल्ड अर्थ डे 2024 की थीम

2024 में वर्ल्ड अर्थ डे की थीम प्लेनेट वर्सेज प्लास्टिक रखा गया है। इस थीम के जरिए ये समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करना जरूरी है। इसके लिए जल्द से जल्द इसके विकल्प की तलाश करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

READ MORE: इस किसान ने खजूर के पत्तों से खड़ा किया व्यापार!

Positive सार

विश्व धरती दिवस (World Earth Day) सिर्फ एक दिन नहीं है बल्कि हमारी जिम्मेदारी को याद रखने का दिन है। हमें पेड़ों को कटने से रोकना होगा। पर्यावरण को बचाना होगा ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रहे।  

Avatar photo

Rishika Choudhury

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

info@seepositive.in
Rishita Diwan – Chief editor

8839164150
Rishika Choudhury – Editor

8327416378

email – hello@seepositive.in
Office

Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.