Waste management से मजबूत होता हमारा इको सिस्टम, जाने कैसे?

Waste management: हाल ही में केंद्र सरकार ने शहरों को गारबेज फ्री करने और कचरे के बेहतर ट्रांसपोर्टेशन के उद्देश्य से सिटीज 2.0(Cities 2.0) की घोषणा की थी। इसके अलावा 7 मार्च को देशभर के 18 शहरों का चयन भी किया गया। इन शहरों को फ्रांस की AFD, जर्मनी की KFW, यूरोपियन यूनियन और NIUA से इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए लोन दिया जाएगा। लोन से मिलने वाली इस राशि का इस्तेमाल वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत सफाई में काम आने वाले उपकरण खरीदे जाएंगे। साथ ही कचरा ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण भी होगा। लेकिन अब आपके दिमाग में ये बात जरूर आ रही होगी कि कचरा प्रबंधन से कैसे पर्यावरण अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सकता है और कैसे वेस्ट मैनेजमेंट को किया जा सकता है।

क्या है वेस्ट मैनेजमेंट?

वेस्ट मैनेजमेंट (Waste management) एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो संसाधनों के उपयोग को एडवांस बनाने के एक तकनीक के रूप में काम करती है। यह उद्योगों और कम्यूनिटी(Community) में रिसोर्स मैनेजमेंट(Resource Management) का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जो पर्यावरणीय संतुलन, आर्थिक प्रबंधन, और सामाजिक उत्थान के साथ-साथ संगठन की स्टेबिलीटी को भी प्रभावित करता है।

क्यों जरूरी है वेस्ट मैनेजमेंट?

एक अच्छा वातावरण हमारे मन और शरीर दोनों को प्रभावित करता है। यही वजह है कि पर्यावरण का साफ और हवा का शुद्ध रहना जरूरी है। ये दोनों हमें कचरे के प्रबंधन से काफी हद तक हासिल हो सकती है। इसे कुछ आसान चरणों में हम समझ सकते हैं।

पर्यावरण संरक्षण: वेस्ट मैनेजमेंट (Waste management) पर्यावरण संरक्षण के लिए सबसे महत्वपूर्ण है जो प्रदूषण को कम करने और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को कम करने में मदद करता है।

स्वास्थ्य और सुरक्षा: वेस्ट मैनेजमेंट स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में भी अहम रोल अदा करता है। बेहतर वेस्ट मैनेजमेंट से हानिकारक वेस्ट हमारे आस-पास से खत्म होते हैं। जिससे कचरे के संपर्क में आने वाले जोखिम कम होते हैं।

समाजिक उत्थान: वेस्ट मैनेजमेंट (Waste management) विभिन्न समुदायों और उद्योगों में सामर्थ्य और संगठन को बढ़ावा देने का काम करता है, जो सामाजिक और आर्थिक विकास को संभव बनाता है।

कैसे किया जा सकता है वेस्ट मैनेजमेंट

वेस्ट मैनेजमेंट को अगर हम अपने जीवनशैली यानी की लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लें तो एक बड़े मास को प्रभावित करता है। आप अपने लाइफस्टाइल में इसे अपनाने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

स्टोरेज(Storage)

वैसे तो स्टोरेज की व्यवस्था आपके क्षेत्र निगम द्वारा की जाती है। लेकिन इसे आप अपने घर से थोड़ा आसान बना सकते हैं। आप पहले ही कचरे को सेग्रीगेट करने की व्यवस्था कर सकते हैं। जिसमें सूखा और गीला कचरा शामिल है।  

मैनेजमेंट(Management)

इस स्टेप में वेस्ट को प्रक्रियात्मक रूप से मैनेज किया जाता है। जैसे कि वेस्ट की सबसे सही निपटान की जिम्मेदारी ली जाए। इससे आप अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ रख पाएंगे।

निपटान

वेस्ट को सही ढंग से निपटाने के लिए सही टेक्नीक का इस्तेमाल इसके अंतर्गत आता है। इसके लिए वेस्ट मैनेजमेंट की क्वालिटी होनी चाहिए । इसे आप घर पर ही अपना सकते हैं जैसे कि सब्जियों से निकलने वाले वेस्ट का निपटान आप कंपोस्ट खाद बनाकर कर सकते हैं। कुछ ऐसे वेस्ट जिनका निपटान आप नहीं कर सकते हैं उसे निगम के लिए सैग्रीगेट करने रख दें।

Save Environment: पर्यावरण संरक्षण के साथ पा सकते हैं रोजगार!

रिसाइकल करना सीखें

कचरे को पुनः उपयोग करना एक आर्ट है। ऐसी कुछ चीजें जिन्हें आप रिसाइकल कर सकते हैं उसे रियूज करें। अगर आप बड़े लेवल पर रिसाइकल करना चाहते हैं तो आप बायोगैस प्रोडक्शन भी कर सकते हैं। इसके अलावा वेस्ट मैनेजमेंट के तकनीकी पहलुओं में नवीनतम और सर्वोत्तम तकनीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। उदाहरण के लिए, एक्सटेंडेड प्रोड्यूसर रिस्पांसिबिलिटी (EPR) और वेस्ट टू इनर्जी (WTE) जैसे प्रौद्योगिकी उत्पादों का उपयोग भी किया जा सकता है।

Positive सार

वेस्ट मैनेजमेंट (Waste management) एक महत्वपूर्ण और जरूरी प्रोसेस है। इसका प्रभाव न केवल वातावरण और समुदायों पर होता है, बल्कि यह उद्योगों के लिए भी आर्थिक रूप से महत्त्वपूर्ण होता है। ऐसे कदम सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *