Sikkim Travel: समर में अगर आप फैमिली के साथ सिक्किम जाने का प्लान कर रहे हैं। तो इस जगह को जरूर एक्सप्लोर करें। ट्रैवल ब्लॉगर और एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस जगह को घूमे बिना आपकी सिक्किम यात्रा सफल नहीं है। दरअसल हम बात कर रहे हैं, युमथांग वैली की। ये सिक्किम की खूबसूरत जगहों में से एक है।
फूलों की घाटी के रूप में प्रसिद्ध
युमथांग वैली को ही फूलों की घाटी भी कहते हैं। फरवरी से जून तक ये घाटी फूलों की चादर में लिपटा होता है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक से इसकी दूरी 140 किमी है। ये सिक्किम के उत्तर में स्थित है। सिक्किम ट्रैवलिंग (Sikkim Travel) के दौरान ये आपकी यात्रा को खूबसूरत बना देगी।
फूलों की की प्रजातियां मौजूद
युमथांग वैली में आकर आप कई तरह के खूबसूरत फूलों कों देख सकते हैं। 3,564 मीटर की ऊंचाई पर स्थित ये वैली किसी एडवेंचर से कम नहीं है। हर साल यहां हजारों की संख्या में ट्रैवलर आते हैं। नेचर लवर्स के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकता है।
युमथांग वैली का आकर्षण
सिक्किम टूरिज्म (Sikkim Travel) में युमथांग वैली का आकर्षण देखते ही बनता है। ये जगह खासतौर से अपने शानदार नजारे के लिए प्रसिद्ध है। युमथांग वैली में रोडोडेंड्रोन फूलों (राज्य फूल) की 24 से ज्यादा प्रजातियां मिलती है। ये फूल फरवरी से लेकर जून महीने तक दिखाई देते हैं। इस घाटी का एक और आकर्षण है यहां पर मौजूद झरने। ऐसा कहा जाता है कि ये झरने स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानियों को दूर करती हैं। इसके अलावा यहां आकर आप ट्रेकिंग और कैम्पिंग का भी मजा ले सकते हैं।
युमथांग वैली जा रहें हैं तो ध्यान रखें ये बातें
- किसी भी मौसम में युमथांग वैली का प्लान बनाया जा सकता है
- गर्म कपड़े जरूर रखें।
- काफी ऊंचाई पर होने की वजह से यहां मौसम बदलता रहता है।
- युमथांग घाटी में एटीएम जैसी सुविधाएं नहीं है कैश जरूर रखें।
- युमथांग पहुंचने थोड़ा थकान भरा होता है, तो कई स्टॉप का आनंद लेते हुए यहां पहुंचे।
- युमथांग घाटी घूमने के लिए खास परमिट लगती है, तो यहां जाने से पहले परमिट लेना न भूलें।
- युमथांग घाटी घूमने का बेस्ट सीज़न फरवरी से लेकर जून होता है।
कैसे पहुंचे?
सिक्किम टूरिज्म (Sikkim Travel) के तहत आने वाले युमथांग वैली पहुंचने के लिए पहले गंगटोक जाना होगा। यहां से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तय कर आप युमथांग वैली पर पहुंच सकते हैं। सड़क मार्ग यहां तक पहुंचने का बेस्ट विकल्प है। युमथांग वैली तक पहुंचने के लिए गंगटोक से लाचुंग जाएं और फिर वहां से युमथांग के लिए रास्ता पकड़ें। लाचुंग से, युमथांग पहुंचने में लगभग 50 मिनट का सफर करना होगा।