UNITED NATION V AWARD: गरीब बच्चों की सेवा के लिए बीट्स पिलानी के छात्र को मिली वैश्वीक पहचान

Highlights-

  • आकर्ष श्रॉफ को United Nation V award से सम्मानित किया गया है।
  • अनाथ व वंचित बच्चों की सेवा के लिए मिला सम्मान।
  • कोविड लॉक्डाउन के समय कई COVID-19 रिलीफ प्रोग्राम चलाए।
  • बेंगलुरू में खोलेंगे अनाथालय।
21 साल के आकर्ष श्रॉफ देशभर में चर्चा का विषय बने हुए है। सामाजिक कार्यो में रूची रखने वाले आकर्ष को कई राष्ट्रीय व आंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में आकर्ष को United Nation V award से सम्मानित किया गया है। बिट्स पिलानी में कंप्यूटर साइंस के फाइनल इयर स्टूडेंट, आकर्ष को यह पुरस्कार 11 अनाथालयों और सरकारी स्कूलों में गरीब जरूरतमंद की मदद के लिए मिला है। आकर्ष ने अपने कुछ दोस्तो की मदद से NGO युवा स्पार्क की शुरूआत की। इस NGO का गठन गरीब बच्चों की सेवा के लिए किया गया था। NGO का मुख्य लक्ष्य हर गरीब बच्चों तक शिक्षा व जरूरत का समान पहुंचाना है।

United Nation V award

V award यूएन वालंटियर्स इंडिया की एक पहल है। इसका मुख्य उद्देश्य 30 वर्ष से कम उम्र के 10 समाज में सक्रीय युवाओं को सम्मानित करना है, जो अपने आसपास के समुदायों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं।
कुछ दोस्तों ने मिल कर की शुरुआत, आज 500 वॉलेंटियर

आकर्ष ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिल कर गरीब व वंचित बच्चों की मदद शुरू की। धीरे-धीरे 500 से अधिक स्वयंसेवक उनके NGO के साथ जुड़ते चले गए। NGO की मदद से आकर्ष और उनकी टीम ने करीब 5000 बच्चों की किसी ना किसी रूप में मदद की। उनहोंने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए लोगों से और कुछ कंपनियों से मदद भी जुटाई। जरूरतमंदों को मास्क, सेनेटाईजर, ऑक्सीमीटर, भोजन सहित अन्य सहायता भी दी।

COVID-19 रिलीफ प्रोग्राम ने दिलाई वैष्विक पहचान

श्रॉफ ने अपने NGO युवास्पार्क की मदद से कोविड लॉक्डाउन के समय कई COVID-19 रिलीफ प्रोग्राम चलाए। युवास्पार्क ने इस मुश्किल समय में तीन भारतीय राज्यों के आठ जिलों में 82,000 से अधिक लोगों की मदद की। समाज के प्रती अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तहर निभाने के लिए आकर्ष को United Nation V award से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार युवा मामले और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री, सचिव (युवा मामले) और संयुक्त सचिव (युवा मामले) की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन समारोह के दौरान मिला।

कई पुरस्कारों से सम्मानित

आकर्ष श्रॉफ को समाज में अपने योगदान के लिए कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जैसे-फोर्ब्स इंडिया टीनप्रेन्योर, अशोक यंग चेंजमेकर, डायना अवार्डी और बिट्स एलुमनी एसोसिएशन के सोशल लीडरशिप अवार्ड। वर्तमान में, उनका NGO कर्नाटक में 11 स्थानों पर एक्टीव है जहां अनाथों और वंचितों की मदद के लिए काम किया जाता है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022
Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES