Loksabha Election 2024: क्या है एग्जिट पोल जिस पर ECI ने लगाया बैन?

Loksabha Election 2024: भारत में चुनावी समीकरण तेजी से रफ्तार पकड़ रहे हैं। आचार संहिता के चलते सुरक्षा, चौक चौबंध और चुनावी रैलियां इन दिनों आपको हर जगह दिखाई दे रही होगी। दरअसल भारत में 19 अप्रैल से 1 जून तक भारत में 7 चरणों में चुनाव होने हैं। ऐसे में ECI यानी कि भारतीय चुनाव आयोग भी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए तेजी से काम कर रहा है। यही वजह है कि अब ECI ने निर्धारित समय के लिए मीडिया के द्वारा दिखाए जाने वाले एग्जिट पोल (exit poll banned) को बैन कर दिया है। जानते हैं क्या है ये एग्जिट पोल और क्यों इलेक्शन कमीशन ने इस पर रोक लगा दी है।

 क्या है एग्जिट पोल?

मतदान के बाद जब वोटर्स वोट डालकर निकलते हैं तो उनके वोट के आधार पर सर्वे करने वाले उनसे बातचीत करते हैं। किसी पार्टी को वोट दिया, कौन सी पार्टी आनी चाहिए, कौन सी पार्टी पसंद है ऐसे तमाम तरह के सवालों के आधार पर एक सर्वे रिपोर्ट तैयार होता है। इसी सर्वे को एग्जिट पोल कहते हैं। लेकिन अब चुनाव आयोग ने इस लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) में एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

निर्वाचन आयोग ने 29 मार्च को एक अधिसूचना जारी कर कहा कि, 19 अप्रैल की सुबह 7 बजे से 1 जून की शाम 6:30 बजे के बीच एग्जिट पोल आयोजित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। आयोग ने कहा कि इसके प्रकाशन या प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। चुनाव आयोग की अधिसूचना में ये भी कहा गया है कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत, मतदान के खत्म होने का जो समय तय किया गया है। उन 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी जनमत सर्वेक्षण या किसी अन्य चुनावी सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी ऐसी चुनावी सामग्री को प्रदर्शित करना प्रतिबंधित रहेगा।

READ MORE- Loksabha Election 2024: क्या है व्हीप की ताकत, कैसे निभाता है महत्वपूर्ण भूमिका!

7 चरणों में होंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) के लिए चुनाव आयोग 7 चरणों मे मतदान करवाएगी। ये चुनाव देश के 543 सीटों के लिए होगी। 4 जून को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। 7 चरणों की जानकारी यहां दी जा रही है….

चरणदिनांकस्थान
पहला19 अप्रैलअरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नगालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी की कुल 102 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.
दूसरा26 अप्रैलअसम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर की कुल 89 सीटों पर मतदान
तीसरा7 मईअसम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दादर नागर हवेली और दमन दीव की कुल 94 सीटों पर वोट
चौथा13 मईआंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर की कुल 96 सीटों पर वोट
पांचवा20 मईछत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रेदश, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, लद्दाख की 49 सीटों पर मतदान
छठा25 मईबिहार, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली की कुल 57 सीटों पर मतदान
सातवां1 जूनबिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़ की कुल 57 सीटों पर वोट डाले जाएंगे

Positive सार

भारतीय चुनाव आयोग, एक संवैधानिक निकाय है जिस पर भारत में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में एग्जिट पोल (exit poll banned) पर बैन जैसे फैसले भी चुनाव प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने के लिए किए गए हैं। seepositive सभी मतदाताओं से अनुरोध करता है कि चुनाव के दिन अपने महत्पवपूर्ण मतदान का प्रयोग करें और लोकतंत्र में अपनी भूमिका को सुनिश्चित करें।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *