False urgency से कैसे बचें,आइये जाने इसकी पहचान व सावधानियां

False urgency: “फॉल्स अर्जन्सी” के बारे में आपने शायद ही सुना होगा। और अगर आपने सुना होगा तो आपको इसकी पूर्ण जानकारी शायद ही हो तो चलिए जानते है कि ये है क्या? और कैसे आपको इससे सावधान रहने की जरूरत है?

फॉल्स अर्जन्सी(False urgency) के बारे में

“फॉल्स अर्जन्सी” एक टेक्नीकल वर्ड है। इसका इस्तेमाल साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में किया जाता है। यह एक तरह का साइबर हमला है जिसमें एक हमलावर व्यक्ति या संगठन एक व्यक्ति के रूप में या उसके नाम पर एप्लीकेशन्स (Applications)को उपयोग करके आपको धोखा देता है, जिस पर सामान्यत: आप विश्वास कर लेते हैं कि यह व्यक्ति वास्तव में वही है। जैसे वो दिखाता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता है। इस प्रकार के हमलों का उदाहरण हो सकता है किसी व्यक्ति का धोखाधड़ी से उसके बैंक खाते की जानकारी हासिल करना। या फिर उस जानकारी का इस्तेमाल फ्रॉड के लिए करना।

खबरों में क्यों?

फॉल्स अर्जन्सी (False urgency) को लेकर सरकार ने कुछ गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है सरकार ने लोगों को फॉल्स अर्जन्सी के बारे में आगाह करते हुए कहा है कि ‘फॉल्स अर्जन्सी का मतलब किसी उपभोक्ता को तत्काल खरीदारी करने के लिए गुमराह करना है।” वहीं, सरकार ने इस तरह के किसी भी फ्रॉड (Fraud)को रिपोर्ट करने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

False urgency को रोकने के तरीके

  • साइबर सुरक्षा जागरूकता के प्रति लोगों का जागरूक होना जरूरी है। इसमें साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में शिक्षित करना और उन्हें धोखाधड़ी के खिलाफ सावधान रहना शामिल है।
  • लोगों को धोखाधड़ी के चेतावनी संकेतों को पहचानने की प्रेरणा देनी चाहिए, जैसे कि अनजाने ईमेल अनुरोध, अनोखी वेबसाइटों पर क्लिक करने का अनुरोध आदि।
  • सुरक्षित पासवर्ड्स का उपयोग करना, उन्हें नियमित रूप से बदलना और एक्सेस को सीमित करने के लिए वैरिफेकेशन स्टेप का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • साइबर सुरक्षा सॉफ्टवेयर का उपयोग करके अपने डिवाइस और नेटवर्क को सुरक्षित रखना, जिससे आपको धोखाधड़ी के खिलाफ सुरक्षित रखा जा सकता है।
  • अपने डाटा को ज्यादा सुरक्षा देने के लिए संभलकर एप्स का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर संभावित धोखाधड़ी का खतरा हो, तो आपको दो वैरिफिकेशन ऑप्शन का इस्तेमाल करना चाहिए। जैसे कि एक एसएमएस या ईमेल के जरिए कोड हासिल करना।
  • नियमित अद्यतन और सतर्क रहना, साइबर सुरक्षा उद्योग की नवीनतम तकनीकी प्रगति और खतरों के बारे में जागरूक रहना।

Positive सार

फॉल्स अर्जन्सी (False urgency) से सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। जब हम इससे अवेयर रहेंगे तो हम साइबर हमलों और धोखाधड़ी  के खिलाफ लड़ पाएंगे। फॉल्स अर्जन्सी से लड़कर हम हमारी निजी और व्यावसायिक जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। साइबर इंफ्रास्ट्रक्चर को सुरक्षित बनाए रखने के लिए सामान्य जानकारी रखना सुरक्षित हो सकता है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.