CGPSC Result: भाई-बहन ने एक साथ पास की सिविल सर्विस की परीक्षा, जानें क्या थी स्ट्रेटजी?





Chhattisgarh PSC Exam Result: हर साल जब सिविल सर्विस के रिजल्ट घोषित होते हैं तो कोई न कोई प्रेरणादायी कहानी हमारे सामने होती है। फिर चाहे वो संघ लोक सेवा हो या राज्य लोक सेवा की परीक्षा। हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य सेवा की परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं। इस परीक्षा में शामिल दो भाई-बहनों ने एक साथ सीजीपीएससी की परीक्षा पास की है वो भी अच्छे रैंक के साथ।


छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय नगर सेक्टर-2 निवासी, रायपुर की प्रज्ञा नायक ने परीक्षा में पहला पहली रैंक हासिल की है। प्रज्ञा ने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में बताया कि उन्होंनने वर्ष-2020 से लक्ष्य तय कर सिविल सर्विसेस परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। खुद को साबित करने के लिए उन्होंने किसी तरह की कोई कोचिंग नहीं ली और घर पर ही रहकर पढ़ाई कर रही हैं।

भाई का भी हुआ चयन

प्रज्ञा के माता-पिता काफी खुश हैं क्योंकि इस साल के परीक्षा परिणाम में उनके दोनों बच्चों ने अच्छे रैंक के साथ सीजीपीएससी की परीक्षा पास की है। जहां प्रज्ञा को पहला रैंक मिला है वहीं उनके भाई प्रखर नायक को भी 20वीं रैंक हासिल हुई है। प्रखर व प्रज्ञा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान जो विषय जिसे कठिन लगता वो दूसरे को पढ़ाता था। इस तरह से एकदूसरे की खामियों को दोनों ने खत्म किया। साथ मिलकर पढ़ाई की और सफलता हासिल की।

क्या रही पढ़ाई की स्ट्रैटजी?

प्रज्ञा कहती हैं कि उन्होंने किसी तरह की कोई कोचिंग नहीं ली। 10 से 11 घंटे तक सेल्फ स्टडी कर उन्होंने सफलता हासिल की है। जो चीजें समझ में नहीं आती थी उसे वे बार-बार पढ़ती थीं। 12वीं में गणित विषय लेकर पढ़ाई करने वाली प्रज्ञा काफी खुश हैं। प्रज्ञा पहली बार सीजीपीएससी की परीक्षा में कुछ अंक से रह गई थीं। इसके बाद और लगन से उन्होंने तैयारी शुरू कर दी। दूसरी बार में परीक्षा में सफल हुई और पहला रैंक लाना उनके लिए काफी खुशी की बात है।

भिलाई के भाई-बहन का भी हुआ चयन पिता हैं प्रेरणा

भिलाई तालपुरी के रहने वाले दो भाई बहनों का भी पीएससी में चयन हुआ है। जहां नेहा खलखो ने 13 वीं रैंक हासिल की है, वहीं उनके भाई निखिल ने 17 वीं रैंक पाई है। उनके पिता अमृत कुमार खलखो छत्तीसगढ़ शासन में राज्यपाल के सचिव के पद पर कार्यरत हैं। नेहा और निखिल दोनों के लिए उनके पिता प्रेरणा हैं। उन्हें देखकर ही उन्होंना सिविल सर्विस में जाने का मन बनाया था।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *