मकर संक्रांति: नई ऊर्जा का संचार

  • Post author:
  • Post last modified:October 31, 2023
  • Reading time:1 mins read
You are currently viewing मकर संक्रांति: नई ऊर्जा का संचार
र सुबह सूर्योदय के साथ एक नई शुरुआत होती हैं। सूर्य स्त्रोत है ऊर्जा, सकारात्मकता और शक्ति का और मकर संक्रांति की भी शुरुआत होती है नये मौसम नई ऊर्जा और नये जीवन की। नकारात्मकता की खाल हटा कर फिर से स्फूर्ति से भर कर नये जीवन का अभिवादन करने का पर्व है मकर संक्रान्ति। सूर्य भी इस दिन धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता हैं। दक्षिण से उत्तर दिशा में अग्रसर होता है।
 
अपनी दिशा उत्तरायण करता हैं, कहते हैं ऐसा होने से दिन तिल-तिल कर बड़े होने लगते हैं और वातावरण में अग्नि तत्व की वृद्धि से नई ऊर्जा का संचार प्रारंभ होता है। मकर संक्रांति का दिन इतना शुभ माना जाता है की महाभारत में पितामह भीष्म जिन्हें इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था, उन्होंने अपने प्राण त्यागने के लिये मकर संक्रांति के दिन का चुनाव किया था। सूर्य देवता के अभिवादन का पर्व उन्हें जल अर्पित कर, तिल गुण और खिचड़ी खाकर मनाने की परम्परा है।
 
जब सूर्य को जल चढ़ाया जाता है तो ऐसी मान्यता है कि जलधारा से होकर जो सूर्य किरणें आपके शरीर में प्रवेश करती हैं वो शरीर को शक्ति व प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करती है। तिल गुण में कैल्शियम और आयरन प्रचूर मात्रा में होने के कारण शरीर को लाभ पहुँचता है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की भी परम्परा हैं, जिसके पीछे वैज्ञानिक कारण यह है कि मौसम के बदलाव के साथ शारीरिक ऊर्जा में भी बदलाव होता है। खिचड़ी पाचन की दृष्टि से अच्छी होती है। जो हमारे पाचन तंत्र को इस ऊर्जा बदलाव के समय सही रखती है।
 
नये मौसम के आगमन का स्वागत, परिवार के साथ मिलकर मनाया जाये तो पतंग उड़ाने की परम्परा इसमें अपना अहम योगदान निभाती है।
 
भारतीय संस्कृति के अनेक रंग हैं। लेकिन हर रंग की विशेषता और उसके पीछे वैज्ञानिक कारण उसे हमेशा प्रासंगिक रखते हैं। भारतीय त्यौहार इस बात के जीते-जागते उदाहरण हैं।
 
कोविड काल की इन कठिन परिस्थितियों में हमारे त्यौहार हमारे लिये एक ऐसे सहारे का काम कर रहे हैं जिन्हें शब्दों में समझाया नहीं जा सकता। जब-जब निराशा छाई है, तब-तब कोई ना कोई त्यौहार ने एक नई ऊर्जा का संचार किया है। ज़रूरी ये है कि हम इन त्यौहारों की खूबसूरती को लापरवाही से खराब ना करें।
 
उम्मीद है कि जिस तरह मकर संक्रांति पर सूर्य अपने दिशा बदल कर नये जीवन और नये मौसम की शुरुआत करता है, हम सभी नयी उम्मीद, सावधानी और सकारात्मक ऊर्जा से नये साल का आगाज करेंगे।
 
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं।

Leave a Reply