Budget 2023: 31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, देखें बजट से पहले क्या-क्या होता है महत्वपूर्ण !


संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2023 से शुरू होने वाला है जो 6 अप्रैल 2023 तक चलेगा। संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने 13 जनवरी को इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति के संबोधन पर धन्यवाद प्रस्ताव और केंद्रीय बजट व दूसरी संसदीय कार्यवाही को लेकर वे आशान्वित हैं। बजट को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें होती है। लेकिन पता है भारत में बजट प्रस्तुत करने से पहले क्या-क्या होती है तैयारी..

1 फरवरी 2023 को हो सकता है बजट प्रस्तुत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी, 2023 को वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट पेश कर सकती हैं। बजट सत्र का पहला हिस्सा 13 फरवरी तक व दूसरा हिस्सा 13 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के दौरान कुल 27 बैठकें होंगी।

पहले दिन राष्ट्रपति संसद को करेंगी संबोधित

बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हैं। इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संयुक्त सभा को संबोधित करेंगी। केंद्र सरकार बजट पेश होने से एक दिन पहले आर्थिक सर्वे (इकोनॉमिक सर्वे) प्रस्तुत करती है।

महत्वपूर्ण है इस साल का बजट

वित्त वर्ष 2023-24 का केंद्रीय बजट इस साल काफी महत्वपूर्ण है। 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले यह मौजूदा सरकार का अंतिम पूर्ण बजट है। दुनियाभर में बढ़ती महंगाई, केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में की गई बढ़ोत्तरी के बीच ग्रोथ मोमेंटम को बनाए रखने पर सरकार का ध्यान केंद्रित होगा।

भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ रही बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। यहां व्यापार से लेकर शिक्षा, इनोवेशन, तकनीक, विज्ञान में कई संभावनाएं हैं। ऐसे में हर वर्ग की नजर इस साल के बजट पर टिकी है। पिछली बजट में भी सरकार ने लगभग हर वर्ग का ध्यान रखा था। इस बार भी लोगों को सरकार से काफी उम्मीदें हैं।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.