INDIAN ECONOMY: 2029 तक भारत होगी दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था!



दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की रफ्तार में भारत तेजी से ग्रोथ कर रहा है। और ब्रिटेन को पीछे छोड़कर भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई है। मौजूदा विकास दर की बात करें तो भारत 2027 में जर्मनी और 2029 में जापान से आगे निकलकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है। भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार इस साल पहली तिमाही में विकास दर 13.5 फीसदी रही है। इस दर से भारत के इस वित्त वर्ष में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. अरविंद विरमानी कहते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था का सफर आगे भी इसी तेजी से जारी रहेगा और भारत आने वाले कुछ साल में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है। उन्होंने कहा-पिछले साल हम छठवें नंबर पर थे।

तेजी से ग्रोथ कर रहा है इंडिया

2022 में या उम्मीद की जा रही थी कि हम पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और 2028-30 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकती है। 2014 में भारतीय अर्थव्यवस्था, दुनिया में 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, इस लिहाज से 7 स्थान का बदलाव दिखाई दे सकता है।

भारत अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से ज्यादा पीछे नहीं है

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार भारत अपनी अर्थव्यवस्था के आकार के मामले में अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी से बहुत पीछे नहीं रह गया है। आईएमएफ (IMF) का कहना है कि लगभग 854 अरब डॉलर का अंतर है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES