INDIA-CENTRAL ASIA SUMMIT: भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की पहली महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, मध्य एशियाई देशों के साथ मजबूत होंगे भारत के संबंध!
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने 27 जनवरी को मध्य एशिया के पांच देशों के साथ पहली बार एक शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। यह वर्चुअल समिट भारत और मध्य एशियाई देशों के साथ बेहतर संबध और अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और व्यापार, ऊर्जा जैसे विषयों पर बातचीत के रुप में काफी महत्वपूर्ण था।
