नक्सलवाद खत्म, अब विकास की बारी! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM साय ने बताए छत्तीसगढ़ के बड़े संकल्प
मुख्यमंत्री के संबोधन की सबसे अहम बात यह रही कि उन्होंने नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ को अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ता राज्य बताया। उनके अनुसार, लंबे समय तक हिंसा और नक्सलवाद से प्रभावित रहे बस्तर सहित प्रदेश के क्षेत्रों में अब परिस्थितियां बदल रही हैं और विकास के लिए नई संभावनाएं तैयार हो रही हैं।
