INDIA’S EXPORT TARGET OF $400 BILLION: भारत ने तय समय से पहले पूरा किया 400 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य!

HIGHLIGHTS:

  • भारत ने 400 अरब डॉलर का उत्पाद निर्यात लक्ष्य हासिल किया
  • भारत का अब तक का सर्वोच्च माल निर्यात लक्ष्य
  • भारतीय निर्यात में 37 फीसदी का इजाफा

भारत (India) ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल भारत ने पहली बार 400 बिलियन डॉलर ($400 billion) का सामान दूसरे देशों को निर्यात किया है। यह लक्ष्य भारत ने पहली बार हासिल किया है। भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पिछले सप्ताह ही यह दावा किया था, कि- मौजूदा फाइनेंशियल ईयर (Financial year) में भारत 400 बिलियन डॉलर के निर्यात का टारगेट पूरा करेगा।


“आत्मानिर्भर भारत की यात्रा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर #LocalGoesGlobal” – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बात पर खुशी जताते हुए ट्विट कर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि- “भारत ने 400 अरब डॉलर के उत्पाद निर्यात का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया और इस लक्ष्य को पहली बार हासिल किया है। मैं इस सफलता के लिए अपने किसानों, बुनकरों, एमएसएमई (MSME), निर्माताओं, निर्यातकों को बधाई देता हूं।

यह हमारी आत्मानिर्भर भारत यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। #LocalGoesGlobal”


भारतीय निर्यात में 37 फीसदी की बढ़ोत्तरी

आंकड़े यह बता रहे हैं कि बीते वित्त वर्ष की तुलना में भारत का एक्सपोर्ट 37 प्रतिशत बढ़ा है। पीएम मोदी ने यह ट्वीट कर बताया कि भारत ने वित्त वर्ष 2020-21 में 292 बिलियन डॉलर का निर्यात किया था, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 400 बिलियन डॉलर तक पहुंचा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये 400 बिलियन डॉलर का आंकड़ा वित्त वर्ष खत्म होने से पहले का है। बचे हुए हफ्तों के आंकड़ें आने अभी बाकी है।

प्रत्येक घंटे 46 मिलियन डॉलर का किया हुआ है एक्सपोर्ट

पीएम मोदी के ट्वीट में यह जानकारी दी गई है कि औसतन हर महीने 33 बिलियन डॉलर का भारत ने निर्यात किया है। भारत ने हर दिन 1 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट किया और टारगेट हासिल किया है। इसके साथ ही भारत ने हर घंटे 46 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट कर 400 बिलियन डॉलर के टारगेट पर पहुंचने की उपलब्धि हासिल की।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES