केंद्र सरकार इस स्कीम के जरिए देती है जीवन को सुरक्षा, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ?



• PM जीवन ज्योति बीमा योजना मिडिल क्लास के लिए अच्छी स्कीम
• 40 रुपए महीने से भी कम में मिलता है 2 लाख का इंश्योरेंस कवर
• आम लोगों के जीवन को सेक्योर करने भारत सरकार की पहल

भविष्य की बेहतर प्लानिंग करने वाले लोग अक्सर इंश्योरेंस पर भरोसा करते हैं। लेकिन कई टर्म प्लान इतने महंगे होते हैं कि मिडिल क्लास के लिए कई बार ये बजट के बाहर हो जाते हैं। ऐसी ही परेशानियों को खत्म करने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरूआत की है। जिसके तहत बेहद कम पैसे में आपको सुरक्षा कवर मिल सकता है। जानें इस स्कीम से जुड़ी कुछ खास बातें…

केंद्र सरकार प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के नाम से बीमा योजना चला रही है। इस योजना में लाभार्थी की किसी भी प्रकार से मृत्यु या पर नॉमिनी या परिवार को 2 लाख रुपए की राशि दी जाती है। अगर किसी व्यक्ति की बीमारी या दुर्घटना में मौत होती है तो बीमित व्यक्ति के नॉमिनी या परिवार को बीमा की 2 लाख रुपए दिए जाते हैं।

टर्म इंश्योरेंस प्लान

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है। टर्म इंश्योरेंस में पॉलिसी लेने वाले की मौत के बाद नॉमिनी को जीवन सुरक्षा राशि मिलती है। अगर पॉलिसीधारक समय पूरा होने के बाद ठीक-ठाक रहता है तो उसे कोई लाभ नहीं दिया जाता है। 18 से 50 साल तक का कोई भी व्यक्ति इस योजना को ले सकता है।

सालाना 436 रुपए का प्रीमियम

PMJJBY इंश्योरेंश लेने पर हर साल 436 रुपए का प्रीमियम भरना होता है। प्रीमियम की यह राशि 25 मई से 31 मई के दौरान अपने आप खाते से डिडक्ट हो जाती है। इसके लिए आवेदक को अपनी सहमति देनी होती है।

1 जून से 31 मई के बीच होता है कवर पीरियड

1 जून से 31 मई इसके कवर पीरियड का समय होता है। यानी क PMJJBY पॉलिसी किसी भी तारीख को खरीदी गई हो, पहले साल के लिए उसका कवरेज अगले साल 31 मई तक ही होती है। इसमें रिस्क कवर स्कीम में इनरोलमेंट करवाने के 45 दिन बाद से मिलना शुरू हो जाता है।

बैंक अकाउंट होना चाहिए

PMJJBY का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास एक बैंक खाता आवश्य रूप से होना चाहिए। यह बैंक खाता सरकारी या प्राइवेट बैंक किसी में भी हो सकता है। इसके बाद आवेदक को PMJJBY का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होता है।

यह स्कीम LIC के साथ ही दूसरी प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों के जरिए भी चलाई जा रही है। व्यक्ति अपने बैंक में जाकर भी इसके बारे में जानकारी ले सकता है, कई बैंकों का इंश्योरेंस कंपनियों के साथ इसका अनुबंध है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES