पंजाब में बनेगा देश का पहला INTELLIGENT ROAD

Highlights-

  • देश को मिलेगा पहला इंटेलिजेंट रोड
  • IIT रूढ़की, पंजाब पुलिस और पंजाब में काम कर रहे सेफ सोसाइटी के बीच हुआ MoU
  • स्पेशल वाहन सेंसर से बिना रोक-टोक के दौड़ेंगी Emergency vehicles

विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ता भारत कई बड़े डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स को लॉच कर रहा है जिनमें से एक है पंजाब में बन रहा भारत का पहला इंटेलिजेंट रोड। दरअसल मोहाली में एक बड़ा प्रोजेक्ट लॉन्च होने जा रहा है। यह प्रोजेक्ट रोड सुरक्षा से जुड़ा है। और लगभग 40 लाख रुपए की लागत से इसे बनाया जाएगा।

स्पेशल सेंसर से लैस

यह स्पेशल और इंटेलिजेंट रोड को 10 किलोमीटर की रेंज में बनाया जाएगा। मोहाली एयरपोर्ट को जाने वाली यह रोड स्पेशल सेंसर से लैस रहेगी। इस प्रोजैक्ट पर IIT रूढ़की के सहयोग से पंजाब सरकार का ट्रैफिक एडवाइजर कार्यालय काम कर रहा है। यह प्रोजेक्ट पंजाब सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक रिसर्च सेंटर मोहाली के देखरेख में लागू किया जाएगा। पंजाब के ट्रैफिक एडवाइजर कार्यालय ने इस प्रोजेक्ट को Development Of Intelligent Mobility And Efficient Traffic Control System का नाम दिया है। इस unique initiative के जरिए ना सिर्फ सड़क हादसों को कम किया जा सकता है, साथ ही पेट्रोल बचाने में भी यह काफी लाभदायक रहेगा।

बिना रूकावट सड़को पर दौड़ेगी Special Emergency Vehicles

पंजाब के ट्रैफिक एडवाइजर नवदीप असीजा ने कहा है कि सबसे ज्यादा हादसे एयरपोर्ट रोड में होते हैं। एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते में कुल 5 एक्सीडेंटल ब्लैक स्पॉट हैं। इस स्पेशल इंटेलीजेंट रोड के जरिए ट्रैफिक लाइट्स ट्रैफिक के हिसाब से ही चलेंगी। इनसे सिटी बस सर्विस और एंबुलेंस को पहल मिलेगी।

उन्होंने आगे बताया की भीड़ में एंबुलेंस अगहर फंस जाती है तो तुंरत सेंसर उसे डिटेक्ट कर लेंगे और 10 किमी तक एंबुलेंस को ट्रैफिक लाइट्स ग्रीन मिलेगी। कुछ इसी प्रकार फायर ब्रिगेड और पुलिस की गाड़ियों के लिए भी यह सेंसर काम करेगा। Special Emergency Vehicles इस तकनीक के जरिए बिना किसी रुकावट के सड़को पर दौड़ सकेंगी। इससे हादसे घटेंगे और जानें भी बच जाएंगीं।

Intelligent Road की विशेषताएं

  • विशेष सेंसर सड़क पर चलने वाली एम्बुलेंस को monitor करेंगे और जरूरत पड़ने पर उसे दूसरे रास्ते पर direct करेंगे।
  • अगर कोई वाहन इस रोड पर मुड़ रहा हो या रिवर्स कर रहा हो तो सेंसर अवाज़ करेगा और अन्य वाहनों को भी अलर्ट करेगा।
  • अगर कोई सड़क पर चल रहा हो तो पीछे से आने वाले वाहन चालकों को दूर से ही अलर्ट कर दिया जाएगा।
  • तेज रफ्तार और रेड लाइट जंप करने वाली गाड़ियों पर भी ऑटोमेटिक कैमरे की नजर रहेगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES