Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर से बजट पेश करने वाली हैं। केंद्र की नई सरकार के गठन के बाद अब सरकार नए सिरे से कामकाज शुरू कर चुकी है। 18वीं लोकसभा का पहले संसद सत्र की शुरूआत 24 जून होने वाला है। ये 3 जुलाई तक चलेगा। संसद का ये सत्र विशेष सत्र होगा। संसद के मानसून सत्र में पूर्ण बजट 2024 प्रस्तुत किया जाएगा।
प्री-बजट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Budget 2024 के लिए तैयारियां कर रही हैं। उन्हें नडीए सरकार में दूसरी बार वित्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। सीतारमण जुलाई के दूसरे पखवाड़े में बजट प्रस्तुत करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्री के साथ प्री-बजट परामर्श मंगलवार, 18 जून को राजस्व सचिव के साथ एक आधिकारिक बैठक से पहले किया जाएगा।
केंद्रीय बजट में क्या होगा खास?
- फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के आम बजट में मोदी 3.0 सरकार का आर्थिक एजेंडा पेश होगा।
- Budget 2024 में महंगाई दर को नीचे लाने की दिशा में प्रयास का जिक्र हो सकता है।
- विकास को बढ़ावा देने के उपायों पर ध्यान दिया जा सकता है।
- एनडीए की गठबंधन सरकार की मजबूरी को ध्यान में रखते हुए नए संसाधनों की तलाश करने पर फोकस।
- आर्थिक एजेंडे में भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने पर फोकस।
- 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए तेजी से सुधार के कदमों को शामिल किया जा सकता है।
भारत मजबूत अर्थव्यवस्था
अर्थव्यवस्था और राजनीतिक स्थिरता के मामले में भारत अभी काफी मजबूत नजर आ रही है। वहीं मोदी 3.0 सरकार की बात करें तो एक मजबूत अर्थव्यवस्था उन्हें विरासत में मिली है। इसे एक खास मुनाफा के तौर पर देखा जा सकता है। क्योंकि आरबीआई ने वित्त वर्ष 24 के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपये के अब तक के उच्चतम डिविडेंड की घोषणा की है।
Modi 3.0 की बजट में प्राथमिकताएं
- खाद्य महंगाई दर को घटाना
- बेरोजगारी को कम करना
- कृषि क्षेत्र में तनाव से निपटना
- रोजगार पैदा करना
- कैपिटल एक्सपेंडिचर की रफ्तार को बनाए रखने की दिशा में काम
- राजकोषीय घाटे को काबू पर रखने के लिए रेवेन्यू में बढ़ोतरी के रास्ते खोजना
READ MORE PM Modi Cabinet: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें नरेंद्र मोदी, पढ़ें बड़ी बातें!
सीतारमण से जुड़ी खास बातें
जुलाई में बजट पेश करने के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। उन्होंने अभी तक लगातार पांच बार पूर्ण और एक बार अंतरिम बजट प्रस्तुत किया है। ऐसे में Budget 2024 पेश करने के साथ ही वो मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। मोरारजी देसाई ने लगातार छह बार बजट प्रस्तुत किया था। जानते हैं निर्मला सीतारमण से जुड़ी कुछ खास बातें…
- निर्मला सीतारमण भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं।
- 5 जुलाई 2019 को पहला बजट पेश किया था।
- 1 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट पेश किया था।
- Budget 2024 के बाद वो लगातार सात बार बजट पेश करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी।
- इंदिरा गांधी के बाद बजट पेश करने वाली देश की दूसरी महिला।
- 2004 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की।
- 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकीं।