Good Governence: सरकार ने शिकायतों के निपटारे की समय सीमा 30 दिन की, तत्काल सुनवाई को मिलेगी प्राथमिकता!
केंद्र सरकार ने सरकारी पोर्टल पर की जाने वाली शिकायतों के निपटारे की समय सीमा को कम कर दिया है। सरकार ने इसे 45 दिनों से घटाकर अधिकतम 30 दिन कर दिया है। साथ ही अर्जेंट शिकायतों की सुनवाई को भी प्राथमिकता मिलेगी।
