- छत्तीसगढ़ में अब स्मार्ट टॉयलेट की सुविधा।
- शहर के 22 स्थानों पर बनेंगे पिंक और ब्लू टॉयलेट्स।
- महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे पिंक टॉयलेट।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं को अब सुरक्षित और साफ टॉयलेट की सुविधा मिलेगी। महिलाओं के लिए बनाए गए इन स्मार्ट टायलेट को नाम दिया गया है ‘पिंक टायलेट’। स्मार्ट सिटी निगम और नगर-निगम मिलकर राजधानी रायपुर के 22 जगहों पर स्मार्ट टॉयलेट सुविधा की शुरूआत करने जा रहा है। पीपीपी मोड पर तैयार पिंक टॉयलेट महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है।
स्मार्ट टॉयलेट की तर्ज पर होगा ‘पिंक टॉयलेट’
पिंक टॉयलेट को स्मार्ट टॉयलेट की तर्ज पर बनाया जाएगा। जो सुव्यवस्थित और आधुनिक होगा। इस पिंक टॉयलेट में महिलाओं के लिए रेस्ट-रूम, फीडिंग रूम जैसी सुविधाएं होंगी। महिलाओं के लिए बने इस टॉयलेट में सुरक्षा और साफ-सफाई पर खासा ध्यान दिया गया है। निगम का कहना है कि भविष्य में इन पिंक टॉयलेट्स में महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड मशीन की भी सुविधा होगी।
इन जगहों पर बनेंगे ‘स्मार्ट टॉयलेट’
राजधानी रायपुर के 22 जगहों को चिन्हित किया गया है जिसमें मालवीय रोड, गोलबाजार, पुरानी बस्ती और शहर के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले जगहों पर स्मार्ट टॉयलेट बनाए जाएंगे। फिलहाल खालसा स्कूल और महालक्ष्मी मार्केट में स्मार्ट टॉयलेट बनकर तैयार हैं। यह उम्मीद जताई जा रही है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के पहले सभी चिन्हित जगहों पर स्मार्ट टायलेट का काम शुरू हो जाएगा।
स्मार्ट टॉयलेट से स्वच्छ होगा शहर!
सामान्य रूप से देखा जाता है कि भीड़भाड़ या बाजार जैसी जगहों पर शौचालयों की सुविधा नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब स्मार्ट टॉयलेट से लोगों को साफ और सुरक्षित सुविधा मिलेगी। स्वच्छता और सुरक्षा की दिशा में यह एक अच्छा कदम साबित होगा।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *