मेरठ में बनेगा 700 करोड़ रुपए की लागत से मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय!

HIGHLIGHTS:

– UP के मेरठ में बन रहा है खेल विश्वविद्यालय
– 700 करोड़ की लागत से बन रहा है विश्वविद्यालय
– विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से लैस होगा
– 91 एकड़ में बनेगा विश्वविद्यालय
Major Dhyan Chand Sports University: यूपी के मेरठ में खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय सुविधा देने के लिए 700 करोड़ की लागत से खेल विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने 2 जनवरी को इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी। विश्वविद्यालय का नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है।

2025 तक होगा तैयार

सभी सुविधाओं से लैस इस विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी जा चुकी है। यूपी सरकार की तरफ से यह कहा गया है कि खिलाड़ियों को इस खेल विश्वविद्यालय की सुविधाएं 2025 तक मिलने लगेगी यानी कि 2025 तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। लगभग 91 एकड़ में बन रहे इस विश्वविद्यालय में आउटडोर, इनडोर और वॉटर गेम्स के खेलों के लिए ट्रेनिंग भी मिलेगी।

आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस होगा खेल विश्वविद्यालय

आने वाले समय में खिलाड़ियों को अपने खेल से संबंधित सभी तरह की सुविधाएं मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में मिल पाएगी। साथ ही खिलाड़ी अंतरर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं का भी लाभ उठा पाएंगे। विश्वविद्यालय में लगभग सभी खेलों से संबंधित सुविधाएं भी मिलेंगी जिनमें शामिल है-
  • सिंथेटिक हॉकी मैदान
  • ओलंपिक स्तरीय स्वीमिंग पूल
  • फुटबाल मैदान
  • कबड्डी ग्राउंड
  • लॉन टेनिस कोर्ट
  • सिंथेटिक रनिंग स्टेडियम
  • साइकिल वेलोड्रोम आदि।

1000 से ज्यादा खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

खेल विश्वविद्यालय में हर साल लगभग 1 हजार खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। जिसमें 540 महिला और 540 पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। कुल मिलाकर 1080 प्लेयर्स को मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलेगा। उच्च स्तरीय खेल सुविधाओं से युक्त इस विश्वविद्यालय में यूपी ही नहीं देश के सभी खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। इन विश्वस्तरीय सुविधाओं से देशभर के खिलाड़ियों की प्रतिभा सामने आएगी।

विश्वविद्यालय में स्टेडियम की सुविधा

मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में खेल की सुविधाओं के अलावा स्टेडियम की सुविधा भी दी गई है। विश्वविद्यालय मे ही आउटडोर गेम्स के लिए स्टेडियम की सुविधा है जिसमें 20 से 30 हजार लोग बैठ सकते हैं। वहीं इंडोर गेम्स के लिए 4 से 5 हजार दर्शक क्षमता वाले हॉल को भी तैयार किया जाएगा। इसके अलावा तीरंदाजी और शूटिंग रेंज भी यहां होगा।

यूपी में सर्वसुविधायुक्त इस विश्वविद्यालय की सुविधाएं भविष्य के खिलाड़ियों खेल के लिए प्रेरित करेंगी। और उन्हें विश्वस्तरीय खेल प्रतियोगिता में सफलता की ओर ले जाएगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.