Asian Airgun Championship में भारत की जूनियर महिला टीम ने किया कमाल, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड!


Asian Airgun Championship India Gold Medal: भारत के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल एशियन एयरगन चैंपियनशिप में भारत की जूनियर महिला टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। ओलंपियन मनु भाकर, ईशा सिंह और शिखा नरवाल की भारतीय जूनियर महिला टीम ने 17 नवंबर को दक्षिण कोरिया में 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप के आठवें दिन 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भारत के नाम किया। 


इस भारतीय तिकड़ी ने खिताबी मुकाबले में किम मिनसेओ, किम जूही और यांग जिन की दक्षिण कोरियाई टीम को 16-12 से मात देकर देश का 23वां स्वर्ण पदक जीत लिया है।


एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी

क्वालिफिकेशन के दो राउंड की शूटिंग के बाद मनु, ईशा और शिखा ने फाइनल में जगह बना ली। उन्होंने 862 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल करने में कामयाबी पाई। जिससे इस आयोजन में एशियाई रिकॉर्ड की बराबरी हो गई। वे दूसरे क्वालिफिकेशन राउंड में भी 576 के संयुक्त स्कोर के साथ टॉप पोजिशन पर थीं।

बता दें मेजबान दक्षिण कोरिया ने 572 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक मैच में उन्हें कड़ी टक्कर दी। लेकिन आखिर में भारतीय टीम ने कोरियाई शूटरों को हरा दिया। भारत ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता, जब रिदम सांगवान, पलक और युविका तोमर दक्षिण कोरियाई टीम से हारीं थी। यहां किम जांगमी, किम बोमी और ह्युनयॉन्ग यू शामिल थे।

भारत के लिए यह काफी अच्छी खबर है कि 23 स्वर्ण, नौ रजत और चार कांस्य पदकों के साथ, भारतीय निशानेबाजी टीम एशियन एयरगन चैम्पियनशिप 2022 पदक तालिका में 36 पदकों के साथ टॉप पर है। दक्षिण कोरिया 26 पदकों के चार स्वर्ण, 14 रजत और आठ कांस्य के साथ तालिका में भारत से पीछे है।
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES