G60 5G स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ हुआ लॉच, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ मिल रहा है नोकिया का यह शानदार फोन!



G60 5G स्मार्टफोन: नोकिया ने अपना नया स्मार्टफोन G60 5G लॉन्च किया है। नोकिया G60 5G स्मार्ट फोन भारत में 29 हजार 999 रुपए में लॉन्च हुआ है। नोकिया का यह नया फोन 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ मिल रहा है। इसके साथ ही इसमें 6.58 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले भी दिया मिल रहा है। बता दे इस फोन में 5G कनेक्टिविटी की सुविधा दी जा रही है।

50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस 5जी स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जा रहा है। इसके अलावा इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया जा रहा है।

128GB का स्टोरेज का स्पेस

कंपनी ने इस फोन को ब्लैक और आइस कलर वेरिएंट में लॉच किया है, साथ ही इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज भी मिल रहा है। नोकिया G60 5G में 6.5-इंच का डिस्प्ले का फीचर भी शामिल है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट, फुल-एचडी+ रेजोलूशन (1080×2400 पिक्सल) का ऑप्शन है। इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 है, जो आपके फोन की स्क्रीन की प्रोटेक्शन देगा।

4500mAh की बैटरी

नोकिया G60 5G स्मार्ट फोन की बैटरी पॉवर भी दमदार है, इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 20W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल रही है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ 5.1, एक 3.5mm जैक, एक टाइप-सी पोर्ट और डुअल-बैंड वाई-फाई भी है।

ईयर वर्ड्स मिलेंगे फ्री

आजकल जितने भी नए स्मार्टफोन दिए जा रहे हैं उनमें ईयरफोन या इयर वर्डस नहीं दिए जाते हैं। पर नोकिया ने कहा है कि कंपनी इस नए स्मार्टफोन के साथ लिमिटेड ऑफर के तौर पर ईयर वर्डस भी दिए जाएंगे जिसके तहत 1 से 7 नवंबर तक नोकिया G60 5G खरीदने पर इसके साथ नोकिया पावर ईयर वर्ड्स मुफ्त में मिलेगा, जिसकी असल कीमत 3,599 रुपए बताई जा रही है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES