ONGC कर रहा है ग्रैजुएट्स की भर्ती, कैंडिडेट्स 12 अक्टूबर तक कर सकेंगे अप्लाई, 1.80 लाख तक होगा वेतन



सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं को ONGC में मौका मिल सकता है। दरअसल ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने 817 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वैकेंसी के लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स ONGC की ऑफिशियल वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। जिसमें कैंडिडेट्स का सिलेक्शन गेट-2022 स्कोर के आधार पर होगा।

ONGC में सैलरी

ONGC द्वारा 817 पदों पर भर्तियां पोस्ट लेवल E-1 के लिए की जा रही है। ऐसे में इन पर 7th पे-कमीशन के तहत बेसिक पे 60 हजार से लेकर 1.80 लाख प्रति महीना वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही डीए, एचआरए, अन्य भत्तों के साथ ही इन्क्रिमेंट, समेत हर महीने एक लाख से ज्यादा शुरुआती सैलरी भी मिलेगी।

आवेदन शुल्क

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने वाले सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी श्रेणी के कैंडिडेट्स से 300 रुपए फीस मांगी गई है। जबकि एसटी / एससी और पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को फीस भुगतान में छूट दी गई है।

ONGC में सिलेक्शन प्रोसेस

ओएनजीसी की इस भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन गेट 2022 (GATE 2022) स्कोर के तहत की जाएगी।

ONGC के पदों के लिए ऐसे करें आवेदन

ONGC की वेबसाइट ongcindia.com पर क्लिक करें।

होम पेज पर दिख रहे Career टैब को दबाएं।

फिर लिंक “Online Registration for Recruitment of GTs in Geoscience & Engineering disciplines (E1 Level) through GATE-2022 22 Sep, 2022” पर जाएं।

अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और आवेदन फॉर्म को पूरा भरें।

आवेदन शुल्क जमा करने के प्रोसेसे को पूरा करें।

आवेदन कम्प्लीट होने के बाद सबमिट को क्लिक करें।

आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट रखें।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES