Wonders of India: दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नाम है भारत (India), जहां के खान-पान, रहन-सहन और संस्कृति में आपको कई विविधताएं देखने को मिलेंगी। लेकिन एकता के मामले में भारत अद्वितिय है। वैसे तो भारत कई मामलों में खास है पर यहां के कुछ आश्चर्य (Wonder India) आपको इसके खास होने का अहसास स्वत: ही करवा देंगे। साथ ही भारत के दिलचस्प होने की कहानी भी ये बयां करते हैं।
राज मंदिर सिनेमा, जयपुर (Raj Mandir Cinema)
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर वैसे तो रजवाड़ों के शहर के नाम से प्रसिद्ध है, जहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, पर जयपुर का राज मंदिर सिनेमा हॉल एशिया का सबसे बड़ा सिनेमा हॉल है, जहां एक साथ 1300 लोग बैठ सकते हैं। (Wonders of India) इस सिनेमा हॉल का निर्माण 1960 के दशक के अंत में मेहताब चंद्र गोलछा ने करवाई थी। जो उनका एक उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था। जयपुर का गौरव कहलाने वाले इस मल्टीप्लेक्स को ‘प्राइड ऑफ एशिया’ (‘Pride of
Asia’) की उपाधि भी मिली है।
चांद बावड़ी, आभानेरी (Chand Baori Stepwell, Abhaneri)
जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-21) पर दौसा जिले का ह्रदय कहलाता है सिकंदरा कस्बा जहां से उत्तर की ओर कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर है, आभानेरी गाँव। पुरातत्व विभाग को मिले अवशेषों से मिली जानकारी के अनुसार आभानेरी गाँव 3000 साल प्राचीन हो सकती है। और इसी गाँव में स्थित है “चाँद बावडी” । निकुंभ राजवंश के राजा चंद्र ने इसका निर्माण करवाया था जो आठवीं और नौवीं शताब्दी में आभानेरी पर शासन करते थे। राजा चंद्र के नाम पर ही इसका नाम चाँद बावड़ी रखा गया है। दुनिया के सबसे बड़े बावड़ियों में से एक चांद बावड़ी को पानी बचाने और भीषण गर्मी से राहत देने के लिए बनवाया गया था। यह स्थानीय लोगों के साथ-साथ राजघरानों के लिए एक सामुदायिक सभा भी थी। चांद बावड़ी भारत के वास्तुशिल्प का आश्चर्य है। इसे आप भारत का आश्चर्य (Wonders of India) नहीं कहेंगे तो क्या कहेंगे।
दिल्ली की पराठे वाली गली (Gali Paranthe Wali)
अगर आप दिल्ली जाएं तो चांदनी चौक बाजार के बीच में पुरानी दिल्ली के बीचों-बीच मशहूर खाने की गली में जाना न भूलें। इस गली में कुछ बहुत ही प्रसिद्ध भोजनालय (Restaurant) हैं, सभी एक ही तरह का व्यंजन परोसते हैं। अद्वितीय दिल्ली शैली के भरवां पराठे, यह गेहूं के आटे से बने एक प्रकार की चपटी रोटी और दोनों तरफ तेल में हल्का तला हुआ एक व्यंजन है। जबकि आम तौर पर पराठे में आलू की फिलिंग होती है, इस सड़क पर आप उन्हें पनीर से लेकर स्क्वैश तक, किशमिश से लेकर पुदीना, मिश्रित सब्जियों से लेकर काजू तक बहुत कुछ भरवा कर बनवा सकते हैं। यहां 120 प्रकार से भी ज्यादा पराठे मिलती हैं, साथ ही यहां की कुछ दुकानें तो लगभग 100 सालों से ज्यादा पुराने हैं। ये जगह देखने में भी काफी आकर्षक लगती है, आप यहां हमेशा भीड़ ही पाएंगे, पराठे वाली गली (Gali Paranthe Wali) के नाम से प्रसिद्ध इस जगह को आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेने वाले भारतीयों से लगभग हमेशा भरा हुआ पाएंगे। तो कहेंगे न आप इसे भारत का आश्चर्य (Wonders of India)
चित्रकूट जलप्रपात, बस्तर (Chitrakoot Fall, Bastar)
भारत के मध्य में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है बस्तर, आदिम जनजातियों का घर कहलाने वाले बस्तर का इतिहास काफी समृद्ध है। इसकी खूसबसूरती में घने जंगल, आदिवासियों की लोक कला संस्कृति और परंपराएं शामिल हैं। लेकिन एक और आश्चर्य है चित्रकूट जलप्रपात, इसे देखते ही आप इसकी खूबसूरती के कायल हो सकते हैं। इंद्रावती नदी पर स्थित यह जलप्रपात भारत का नियाग्रा कहलाता है। भारत के आश्चर्यों (Wonders of India) में शामिल इस जगह को देखने आपको जरूर जाना चाहिए।
जंतर-मंतर, जयपुर (Jantar Mantar, Jaipur)
जयपुर के जंतर-मंतर को यूनेस्को ने साल 2010 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। जंतर-मंतर का निर्माण समय और अंतरिक्ष के अध्ययन के लिए किया गया था। यहां दुनिया की सबसे बड़ी पत्थर की सूर्यघड़ी है जिसे वृहत् सम्राट यंत्र कहा जाता है। यह सूर्यघड़ी स्थानीय समय बताती है। अगर आप इस जगह पर होंगे तब आपको भारत के इस आश्चर्य (Wonders of India) का अंदाजा खुद-ब-खुद हो जाएगा।