STARBUCKS: छोटा सा कैफे आज बना इंटरनेशनल ब्रांड, जानें दिलचस्प किस्सा!



ग्लोबल कॉफी चेन स्टारबक्स ने भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिम्हन को अपना नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बनाने की घोषणा कर दी है। 55 साल के नरसिम्हन इससे पहले यूके बेस्ड कंज्यूमर, हेल्थ, हाइजीन और न्यूट्रिशन कंपनी रेकिट (Reckitt) के सीईओ (CEO) थे। लक्ष्मण नरसिम्हन 1 अप्रैल 2023 तक स्टारबक्स के अंटरिम CEO हॉवर्ड शुल्त्स के साथ मिलकर काम करेंगे।

प्रसिद्ध इंटरनेशनल कंपनी है स्टारबक्स

स्टारबक्स पूरी दुनिया में अपने शानदार कॉफी प्रोडक्ट्स के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर मिलने वाली कॉफी की तुलना कही नहीं की जा सकती है। स्टारबक्स (STARBUCKS) एक अमेरिकन कॉफी कंपनी है। आज दुनियाभर में इसके 32000 कॉफी हाउस खुल चुके हैं। कंपनी का मुख्यालय स्टारबक्स सेंटर के नाम से पहचान रखता है। यह वाशिंगटन के सिएटल में है। फोर्ब्स फॉर्च्यून 500 की सूची में स्टारबक्स (STARBUCKS) 114 वें स्थान पर है। आज यह कंपनी 4.2 बिलियन डॉलर मूल्य की है।

तीन दोस्तों ने शुरू की थी स्टारबक्स

स्टारबक्स की शुरुआत तीन दोस्तों गॉर्डन बोकर, जेव शिएगल और गॉर्डन बोकर, जैरी बाल्डविन ने मिलकर 31 मार्च 1971 में की थी। शुरूआत में ये तीन दोस्त हाई क्वालिटी के कॉफी बीन्स बेचा करते थे। अलफ्रेड पीटकी कॉफी शॉप से प्रेरित होकर इन तीनों दोस्तों ने इस शॉप को खोला था। मोबी डिक नाम के एक नॉवेल से इन्होंने शॉप का नाम स्टारबक्स रखा था। धीरे-धीरे जब शॉप का बिजनेस बढ़ता गया तब, तीनों ने कॉफी की खेती करने वाले लोगों से ही थोक में कॉफी बीन्स खरीदकर बेचते का काम शुरू किया।

हॉवर्ड शुल्त्स ने बाद में स्टारबक्स को खरीदा

1981 में इन्होंने शॉप की मार्केटिंग के लिए मार्केटिंग डायरेक्टर हॉवर्ड शुल्त्स को हायर कर लिया। बाद में शुल्त्स ने कॉफी बीन स्टोर को कॉफी शॉप में बदलने का फैसला किया। स्टारबक्स तेजी से बढ़ा, हॉवर्ड शुल्त्स ने सिएटल के बाहर अपना पहला स्टोर 1989 में ओपन किया। 1996 तक आते आते कंपनी के अमेरिका भर में 46 शॉप्स खुले। 1990 के दशक के अंत में, कंपनी के 140 आउटलेट्स खुल चुके थे।

असफलताओं का भी दौर देखा

2008 की मंदी के दौरान स्टारबक्स को अपने 600 स्टोर्स बंद करने पड़े थे। अमेरिका में कॉफी पीने वालों की संख्या में कमी हुई तो इसका असर स्टारबक्स के कारोबार पर भी पड़ा। स्टारबक्स को करीब 1000 नौकरियों में कटौती करनी पड़ी थी। लेकिन 2009 तक आते-आते कंपनी ने एक बार फिर खुद को खड़ा किया। आज, स्टारबक्स दुनिया की नंबर एक कॉफी हाउस चेन में से एक है और दुनिया की शीर्ष कंपनियों में भी यह शामिल है। 1987 में स्टारबक्स को खरीदने के बाद हॉवर्ड शुल्त्स ने ही इसे आगे बढ़ाया वे लंबे समय तक इसके सीईओ रहे। आज स्टारबक्स जितनी ऊंचाईयों पर है उसमें हॉवर्ड शुल्त्स की मेहनत भी शामिल है।

भारत में स्टारबक्स

स्टारबक्स कंपनी भारत में टाटा समूह के साथ मिलकर बिजनेस करती है। भारत में स्टारबक्स की टाटा समूह के साथ 50-50 प्रतिशत की भागीदारी है। इनका पहला स्टोर मुंबई के Horinman Circle में साल 2012 में ओपन हुआ था। फिलहाल भारत में स्टारबक्स के 200 से ज्यादा स्टोर हैं।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.