Jawahar Model Farming: बंजर ज़मीन को गुलजार करेगी खेती की यह तकनीक, कम स्पेस में भी मुनाफा!



Jawahar Model Farming उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जो खेती तो करना चाहते हैं पर कम ज़मीन की वजह से नहीं कर पाते हैं। दरअसल खेती की इस टेक्नीक से कम जगह पर अच्छी फसल का मुनाफा लिया जा सकता है। खेती के इस Jawahar Model को छत जैसी कम जगहों पर भी किया जा सकता है।

Jawahar Model Farming, जवाहर कृषि विश्वविद्यालय की देन

बंजर ज़मीन पर फसल उगाने की इस तकनीक को मध्यप्रदेश के जवाहर कृषि विश्वविद्यालय ने ईज़ाद किया है। इसीलिए इसे Jawahar Model Farming कहा गया है। इस मॉडल की मदद से किसान या फार्मिंग में दिलचस्पी रखने वाले लोग अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। विश्ववि्द्यालय में रिसर्चर्स (Researchers) ने आधा एकड़ जमीन में बोरियों में 29 तरह की फसलों और सब्जियों पर इसे प्रयोग किया। उन्होंने दावा किया है, कि इस टेक्नीक का इस्तेमाल कर किसान आधा एकड़ खेत से सालभर में 50 हजार तक का मुनाफा कमा सकते हैं।

कम पानी में होगी अच्छी फसल, जुताई का भी झंझट नहीं

Jawahar Model Farming की खास बात यह है, कि इसमें पानी की काफी बचत होगी। Jawahar Model Farming की मदद से 29 किस्म की फसल और सब्जियां उगाई जा सकेंगी। इसके साथ ही यह पूरी तरह से किसान पर निर्भर करता है कि वह मिश्रित खेती में कौन सी फसल लगाना चाहता है।

अरहर और धनिया की एक साथ हो सकेगी खेती

Jawahar Model Farming के तहत अरहर और धनिया को एक साथ उगा सकते हैं। इसके लिए एक बोरी में 45 किलो मिट्‌टी और गोबर की जरूरत पड़ेगी। अरहर के पौधे को जुलाई में उगाना शुरू किया जाता है। फसल को तैयार होने में सालभर का समय लगता है। एक एकड़ में करीब 1230 बोरियों में अरहर के पौधे लगाए जा सकते हैं। अरहर के साथ ही बोरी में धनिया लगाकर दो बार फसल लिया जा सकता है।

Jawahar Model से कौन-कौन सी फसल ले सकते हैं

अरहर के अलावा दूसरी फसलों के लिए 15 से 20 किलो मिट्‌टी की एक बोरी जरूरत होती है। Jawahar Model में एक बोरी से दो फसल लिया जा सकता है। जैसे बैंगन के पौधे के साथ पालक या धनिया, टमाटर के साथ लौकी, मिर्ची के साथ करेला, सेम के साथ गिलकी लगाया जा सकता है। इस मॉडल के तहत गेंदा चना, मटर, लहसून, मेघायल का सरसों, कपास, पपीता भी लगाया जा सकता है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.