IPL 2022: कौन हैं पर्पल कैप के रेस में सबसे आगे खिलाड़ी, उमेश यादव को पछाड़ सकते हैं राहुल चाहर!

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन विकेट लेने वाले पंजाब किंग्स के गेंदबाज राहुल चाहर (Rahul Chahar) इस बार पर्पल कैप होल्डर बन सकते हैं। वे अपने शानदार परफॉर्मेंस के दम पर पर्पल कैप (IPL 2022 Purple Cap) के करीब पहुंच गए हैं। चाहर ने 3 मार्च को चेन्नई के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम को 25 रन देकर तीन विकेट लिए। चाहर के इस सीजन में तीन मैचों में अब तक छह विकेट हो गए हैं और वे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। फिलहाल पहले नंबर पर उमेश यादव बनें हुए हैं।

उमेश यादव का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं चाहर

कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव फिलहाल पर्पल कैप लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं। अभी उनके नाम तीन मैचों में आठ विकेट्स हैं जो सबसे ज्यादा हैं। और फिलहाल उनके सिर पर पर्पल कैप है। लेकिन उमेश यादव को राहुल चाहर से चुनौती मिलती हुई दिख रही है। उमेश ने पंजाब किंग्स के खिलाफ एक ही मैच में चार विकेट लिए थे। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल दो मैचों में पांच विकेट लेकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। और चौथे नंबर पर गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं जिन्होंने दो मैचों में पांच विकेट लिए हैं।

IPL 2022 की पर्पल कैप होल्डर लिस्ट

गेंदबाज

        विकेट

बेस्ट     फिगर

इकोनॉमी

उमेश यादव

8

4/23

4.91

राहुल चाहर

6

3/25

5.00

युजवेंद्र चहल

5

3/22

6.00

मोहम्मद शमी

5

3/25

6.87

टिम साउदी

5

3/20

7.00

2008 से लेकर 2021 तक के पर्पल कैप होल्डर लिस्ट

Year                    

                  Player                      

Team                  

Match               

Wickets

2008

   Sohail Tanvir

Rajasthan Royals

11

22

2009

                 RP Singh

 Deccan Chargers

16

23

2010

               Pragyan Ojha

Deccan Chargers

16

21

2012

             Morne Morkel

Delhi Daredevils

16

25

2011

            Lasith Malinga

       Mumbai Indians

16

28

2013

            Dwayne Bravo 

Chennai Super Kings 

18

32

2014

         Mohit Sharma

  Chennai Super Kings 

16

23

2015

            Dwayne Bravo

  Chennai Super Kings

17

26

2016

       Bhuvaneshwar Kumar

Sunrisers Hyderabad     

17

23

2017

Bhuvaneshwar Kumar

Sunrisers Hyderabad    

14

26

2018

Andrew Tye

  Kings XI Punjab

14

24

2019

Imran Tahir

 Chennai Super Kings

17

26

2020

Kagiso Rabada

              Delhi Capitals

17

30

2021

Harshal Patel

 Royal Challengers Bangalore 

15

32

Also Read: MATCH 8TH OF THE IPL 2022, KKR VS PBKS MATCH – WHO WILL WIN?

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *