PM KISAN SAMMAN NIDHI: पीएम किसान योजना के तहत 12 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिल रहा है लाभ, पीएम किसान पोर्टल पर चेक कर सकते हैं अपना नाम!

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत सरकार किसानों को लाभ पहुंचा रही है। और जल्द ही लाभार्थी किसानों को इस योजना की 11वीं किश्त मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अप्रैल-जुलाई की किश्त इसी महीने किसानों को खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
ऐसे में किसान पहले अपना नाम पीएम किसान पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। कि लिस्ट में किसान का नाम है कि नहीं, और किसी वजह से अगर लिस्ट में नाम शामिल नहीं है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसान आसान स्टेप्स में इसकी शिकायत कर सकते हैं।

पीएम किसान स्टेटस चेक करने के प्रोसेस

– सबसे पहले pmkisan.gov.in की वेबसाइट खोलें।
– वेबसाइट के लेफ्ट साइड पर किसान कॉर्नर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
– बेनिफिशयरी स्टेटस पर क्लिक करें।
– स्टेटस चेक करने के लिए आधार नंबर, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी डालें।
– इस प्रोसेस के पूरा होने के बाद बाद लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
– नाम नहीं होने पर हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके शिकायत कर सकते हैं।

किसान कैसे करें शिकायत

लिस्ट में नाम नहीं होने की स्थिति में इसकी शिकायत पीएम किसान सम्मान के हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराया जा सकता है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES